
Old Saree Resue Idea: हर महिला की अलमारी में कुछ ऐसी साड़ियां जरूर होती हैं जो अब पहनने लायक नहीं रह गई हैं। कभी कपड़ा पु
अगर आप वेस्टर्न या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहन रही हैं, तो पुरानी साड़ी का बॉर्डर हेयरबैंड बनाने के लिए परफेक्ट है। हैवी वर्क बॉर्डर को काट कर आप पुराने हेयरबैंड पर चिपकाएं। आप चाहें तो एंब्रॉयडरी को काटें और फिर सख्त कपड़े पर सिलवाकर पीछे इलास्टिक लगाएं। यह हेयरबैंड आपके हेयरस्टाइल को एक ट्रेडिशनल लेकिन मॉडर्न लुक देगा। खासकर फेस्टिव सीजन या वेडिंग फंक्शन में यह एक्सेसरी आपके लुक को क्लासी बनाएगी।
आजकल ट्रेडिशनल चोकर नेकलेस काफी ट्रेंड में है। आप पुरानी साड़ी के जरीदार या गोटापट्टी वाले बॉर्डर को काटकर उसके पीछे फेल्ट या सॉफ्ट कपड़ा लगाएं। दोनों किनारों पर हुक या डोरी जोड़ें और आपका स्टाइलिश चोकर तैयार है। इसे आप प्लेन साड़ी, सूट या फिर वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी कैरी कर सकती हैं।
और पढ़ें: 3D सूट की आएगी फीलिंग, ऑनलाइन खरीदें डिजिटल प्रिंट सलवार कमीज
फेस्टिव या पार्टी वियर लुक के लिए बेल्ट एक बड़ी फैशन स्टेटमेंट बन चुका है। साड़ी का चौड़ा बॉर्डर काटकर उसे बेल्ट के रूप में सिलवाएं और पीछे हुक या बकल लगवाएं। इसे आप साड़ी, लहंगा या प्लेन गाउन के ऊपर पहन सकती हैं। यह न सिर्फ आपके फिगर को हाइलाइट करेगा बल्कि आपके आउटफिट में स्टाइलिश टच भी जोड़ेगा। इसके साथ ही पुरानी साड़ी से आप सूट, लहंगा डिजाइन करा सकती हैं। तो चलिए देखिए आपकी वॉर्डरोब में कौन सी साड़ी बरसो से धूल फांक रही है, इसे निकालें और कटिंग शुरू कर दें।
इसे भी पढ़ें: Shriya Saran: श्रिया सरन के 5 बेस्ट साड़ी लुक्स, बोल्ड और संस्कारी दोनों का परफेक्ट मैच
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.