Shriya Saran Saree Looks: साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की एक्ट्रेस श्रिया सरन अपनी खूबसूरती और ग्लैमर के लिए जानी जाती हैं। यहां उनके बर्थ डे पर साड़ी लुक्स दिखा रहे हैं, जिसे आप खुद के लिए रिक्रिएट कर सकती हैं। 

Shriya Saran Glamorous Saree Looks: फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस श्रिया सरन 11 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक, उन्होंने अपनी अदाकारी और खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज किया है। स्क्रीन पर उनका ग्लैमरस अंदाज जितना पसंद किया जाता है, उतना ही ऑफ-स्क्रीन उनका स्टाइल भी लोगों को इंप्रेस करता है। खासकर उनकी साड़ी स्टाइलिंग हमेशा सुर्खियों में रहती है। श्रिया हर बार साड़ी को अलग-अलग तरीके से कैरी कर फैशन गोल्स सेट करती हैं। इस खास मौके पर आइए नजर डालते हैं श्रिया सरन के 5 बेहतरीन साड़ी लुक्स पर, जो बोल्ड और संस्कारी दोनों लुक्स का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं।

रेड जॉर्जेट साड़ी विद गोल्डन वर्क

लाल रंग की जॉर्जेट साड़ी में श्रिया बोल्ड लुक दे रही हैं। साड़ी पर गोल्डन जरी से फ्लावर डिजाइंस बनाए गे हैं। इसके साथ बॉर्डर पर गोल्डन लेस वर्क है। एक्ट्रेस ने रेड साड़ी के साथ स्ट्रैप्स ब्लाउज पहना है, जिस पर गोल्डन लेस का वर्क किया गया है। इस तरह की साड़ी आप डेट नाइट के लिए पहन सकती हैं।

ब्लैक एंड ग्रे सीक्विन साड़ी में ग्लैमरस अवतार

ब्लैक एंड ग्रे सीक्विन साड़ी में श्रिया बेहद ही गॉर्जियस लुक दे रही हैं। सीक्विन साड़ी के साथ उन्होंने ब्लैक कलर का डीप नेक ब्लाउज पहना है। ओपन हेयर ने इस साड़ी लुक को पार्टी-रेडी बना दिया।

View post on Instagram

रेड सिल्क साड़ी विद यूनिक ब्लाउज डिजाइंस

स्ट्रैप्स पैटर्न में सजे रेड कलर की सिल्क साड़ी में श्रिया एक अलग ही लुक में नजर आ रही हैं। सिल्क साड़ी को उन्होंने एक यूनिक डिजाइंस ब्लाउज के साथ पेयर किया है। चोलीकट ब्लाउज को नीचे से डिजाइन किया गया है, जबकि ऊपरी हिस्से को कवर किया गया है। अदाकारा ने लो बन और स्टड इयररिंग्स के साथ साड़ी स्टाइल किया है।

View post on Instagram

व्हाइट पट्टू साड़ी

व्हाइट पट्टू साड़ी में श्रिया की खूबसूरती देखते ही बनती हैं। पर्व त्योहार के लिए उनका ये लुक परफेक्ट है। साड़ी के बॉर्डर पर गोल्डन जरी वर्क है। हाफ स्लीव्स मैचिंग ब्लाउज के साथ उन्होंने साड़ी पहना है। इसके साथ एक्ट्रेस ने गोल्ड ज्वेलरी जोड़ी है।

और पढ़ें: Garba Night 2025: गरबा पार्टी में दिखना है खास? पहनें कलीदार लहंगा की लेटेस्ट डिजाइन

View post on Instagram

येलो ऑर्गेंजा साड़ी विद डीप नेक ब्लाउज

अदाकारा ने येलो ऑर्गेंजा साड़ी पहनी है, जिसके साथ डीप नेक ब्लाउज को पेयर किया है। साड़ी के बॉर्डर पर खूबसूरत गोल्डन जरी वर्क किया गया है। उनकी ये साड़ी किसी भी खास ओकेजन के लिए परफेक्ट है।

इसे भी पढ़ें: Velvet Blouse Design: करवा चौथ पर मिलेगा रॉयल लुक, लाल साड़ी संग पहनें वेलवेट ब्लाउज