
इन दिनों गुलाबी और आकर्षक होंठ पाने के लिए कई लोग लेजर ट्रीटमेंट या लिप फिलर का सहारा लेते हैं, लेकिन ये प्रक्रियाएं काफी महंगी साबित हो सकती हैं। सबसे बड़ी बात कि ये पूरी तरह कारगर हो इसकी गारंटी भी नहीं होती है। लेकिन नरम, गुलाबी और हाइड्रेटेड होंठ की गारंटी घर में मौजूद चीजों में ही होती है। धूल, कम पानी पीने से या फिर मौसम में बदलाव की वजह से होठ रुखे और फटे नजर आते हैं। ऐसे में लिप स्क्रब इसे सही रुप में लाने में मदद करती है। विशेषज्ञों के अनुसार, चीनी और शहद जैसे प्राकृतिक तत्वों से बना घरेलू लिप स्क्रब होंठों को एक्सफोलिएट करने के साथ-साथ उन्हें नमी भी प्रदान करता है।
होंठों पर डेड स्किन जमा होने से वे बेजान और फटे हुए दिखाई देने लगते हैं। लिप स्क्रब इस मृत त्वचा को हटाकर होंठों को स्मूद बनाता है। साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद कर सकता है, जिससे होंठों की प्राकृतिक चमक बढ़ती है। स्क्रब के इस्तेमाल से होंठ नेचुरली गुलाबी दिखते हैं।
सामग्री
एक छोटी कटोरी में ब्राउन शुगर, शहद और नारियल तेल को अच्छी तरह मिला लें। जब मिश्रण पेस्ट जैसा बन जाए, तब आपका लिप स्क्रब तैयार है।
तैयार स्क्रब को होंठों पर लगाकर 1-2 मिनट तक हल्के हाथों से गोलाकार गति में मसाज करें। इसके बाद सामान्य पानी से होंठ साफ कर लें और फिर कोई अच्छा लिप बाम लगा लें। इससे होंठों में नमी बनी रहती है।
और पढ़ें: नहाने की एक गलती बालों को कर सकती हैं डैमेज, नीता अंबानी के हेयर स्टाइलिस्ट ने बताया
लिप स्क्रब का इस्तेमाल सप्ताह में 1-2 बार ही करें। जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएशन करने से होंठों में जलन और रूखापन बढ़ सकता है। यदि होंठ पहले से फटे हुए या बहुत संवेदनशील हैं, तो पहले उन्हें अच्छी तरह मॉइस्चराइज करें।
और पढ़ें: फेस क्लीनिंग के लिए फेस वॉश ही नहीं, घर की इन 5 चीजों से करें स्क्रब और पाएं ग्लोइंग स्किन
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.