
लाइफ स्टाइल। ठंड का मौसम चल रहा है। इस कड़कड़ाती सर्दी में ठंडे पानी से नहाना ज्यादातर लोग प्रिफर नहीं करते हैं। ऐसे में लोग गर्म पानी से नहाना ही पसंद करते हैं। घर में बच्चों से लेकर बड़े तक गर्म पानी से ही नहाते हैं। लेकिन यदि आपके घर में ऐसा हो रहा है तो सतर्क हो जााएं। गर्म पानी से नहाने के चक्कर में आप बड़े हादसे का शिकार भी हो सकते हैं।
करंट लगने से हो सकता है जानलेवा
कई घरों में बाथरूम में ही गीजर फिट रहता है तो जिन घरों में गीजर नहीं होता है वह लोहे के इमरशन रॉड से पानी गर्म कर नहाते हैं। कई बार में इरमशन रॉड लगाने के बाद निकालना ही भूल जाते हैं। याद आने पर जल्दीबाजी में बिना स्विच ऑफ किये ही रॉड बाहर निकलते हैं औऱ करंट की चपेट में आ जाते हैं। कई बार नहाने के दौरान गीजर का स्विच हम गीले हाथों से ही ऑफ करने लगते हैं औऱ करंट की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।
गीजर ब्लास्ट होने का खतरा
गीजर लगवाते समय उसकी क्वालिटी पर जरूर ध्यान दीजिएगा। यदि आप मैनुअल इलेक्ट्रिक गीजर खरीद रहे हैं तो अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। कई बार लोग इलेक्ट्रिक गीजर ऑन करने के बाद भूल जाते हैं औऱ यह काफी गर्म हो जाता है। पानी ज्यादा देर गर्म होने पर इसमें ब्लास्ट भी हो सकता है। इलेक्ट्रिक गीजर खरीदना है तो ऑटोमेटिक गीजर लेना ही ठीक होगा ताकि पानी गर्म होने पर खुद ही पावर कट हो जाए।
गीजर में गैस रिसाव की समस्या
गीजर में गैस रिसाव से दम घुटने के मामले भी सामने आ चुके हैं। कई बार नहाते समय पानी की स्टीम के साथ गैस गीजर अपने आप बंद हो जाता है। ऐसा होने पर अपने आप इसमें गैस का रिसाव होने लगता है जिससे दम घुटने के हालात बन जाते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.