बिना रगड़े चुटकियों में साफ करें जला हुआ पतीला, बस इन चीजों का करें इस्तेमाल

Published : Dec 05, 2023, 10:33 AM IST
how to clean burned pot

सार

कभी-कभी खाने का बर्तन तलते हुए या भोजन पकाने के दौरान जल जाता है। बहुत तेज आंच इसके पीछे जिम्मेदार होता है। सबसे ज्यादा चाय और दूध उबालने वाले पैन के साथ ये चीज होती है। 

लाइफस्टाइल डेस्क. चाय बनाते वक्त, दूध उबालते वक्त, चाशनी बनाते वक्त और कई बार ध्यान भटनके की वजह से खाने के साथ-साथ बर्तन भी बुरी तरह जल जाता है। पैन में चीजें इतनी बुरी तरह चिपकर जल जाती है जिसे निकालना काफी मुश्किल भरा टास्क हो जाता है। हैरानी होगी जानकर की कुछ लोग बर्तन को ही किचन से हमेशा के लिए निकाल देते हैं। अगर आप जले हुए पैन को रगड़-रगड़ कर साफ करने से बचना चाहते हैं तो हम आपको यहां पर कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिसे आजमाकर आप बर्तन को आसानी से साफ कर सकते हैं।

गर्म पानी और नींबू

जले हुए बर्तन में पानी भरें और उसे मीडियम हाई आंच पर उबालें। फिर आंच को कम कर दें और इसमें नींबू का रस या छिलका मिला दें। फिर इसे तब तक उबाले जबतक की गंदगी उपर तैरने ना लगें। इसके बाद आंच बंद कर दें। नींबू की अम्लता जले हुए चीजों को ढीला कर देता है। इसके बाद पानी हटाकर बर्तन को डिटर्जेंट से हल्का रगड़कर साफ कर दें।

 

बेकिंग सोडा

जले हुए बर्तन को बेकिंग सोडा की मदद से भी साफ कर सकते हैं। इसके लिए स्टील का स्क्रबर लीजिए। फिर जले हुए बर्तन में गर्म पानी डालिए। थोड़ी देर छोड़ दें। पानी को फेंककर इसमें बेकिंग सोडा डालें। स्टील के स्क्रबर से हमेशा की तरह बर्तन को रगड़ें। थोड़ी देर में ही बर्तन वापस चमकने लगेगा।

व्हाइट सिरका

बर्तन पर लगे हुए दाग को हटाने के लिए आप व्हाइट सिरके की भी मदद ले सकते हैं। पानी में 1 कप सफेद सिरका मिलाएं और इसे जले हुए पतीले में डाल दें। फिर स्टिल के स्क्रबर की मदद से रगड़े। देखेंगे कि दाग गायब हो गया। फिर पानी से बर्तन को धोकर अच्छी तरह सूखा लें।

ओवन क्लीनर

कोल्ड-ओवन फॉर्मूला ओवन क्लीनर पुराने, जले हुए खाद्य अवशेषों को हटाने का बहुत अच्छा काम कर सकता है। ब्लैक पैन को भी बचा सकता है। प्रोडक्ट को दागों पर स्प्रे करें। एक मिनट तक इसे लगा रहने दें। फिर गर्म पानी से इसे धो लें। थोड़ा सा धुआं निकलेगा। फिर देखेंगे कि बर्तन एक दम साफ हो गया। बर्तन को जलने से बचाने के लिए हमेशा उसे कम आंच पर पकाना ना भूलें।

और पढ़ें:

क्या बेलते समय फट जाते हैं गोभी के पराठे और गोभी छोड़ देती है पानी? तो झटपट से अपनाएं यह नुस्खा

बिना कश्मीर के कश्मीरी पुलाव तो खाया होगा, लेकिन बिना चिकन की चिकन बिरयानी खाने पर युवक ने रेस्टोरेंट को कोर्ट में घसीटा

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बारिश में पैरों की ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, आज ही बदलें अपनी आदतें
पहली बारिश में कीचड़ से गंदे हो गए व्हाइट शूज? इन आसान तरीकों से फिर बनाएं नए जैसे