सावन में मंदिर नहीं जा पाए? 5 AI Prompts से बनवाएं भगवान शिव की भक्ति वाली शानदार फोटो

Published : Aug 02, 2026, 09:30 PM IST
Sawan AI Photo Prompts

सार

Sawan AI Photo Prompts: सावन में भगवान शिव की भक्ति वाली शानदार AI फोटो बनाना बनाना चाहते हैं तो CHATGPT, Google Gemini के 5 वायरल एआई प्रॉम्ट, साथ में फोटो बनाने का आसान तरीका जानें।

सावन का महीना शिव भक्तों के लिए खास होता है। इस दौरान भक्त मंदिर शिवलिंग पर जाकर जल चढ़ाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप काम के सिलसिले में मंदिर नहीं जा पाए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। घर बैठे ही आप AI Prompt का इस्तेमाल करके खूबसूरत तस्वीर बना सकते हैं। इस आर्टिकल में देखें ऐसे ही 5 प्रॉम्ट जिनकी मदद से 5 सेकेंड के अंदर तस्वीर बनकर तैयार हो जाएगी।

शिव भक्ति से जुड़े AI प्रॉम्ट

1 - एक फोटो तैयार करो। जहां एक प्राचीन शिव मंदिर के एक युवा भारतीय महिला भगवान शिव का जलाभिषेक कर रही है। उसने गहरे मैरून रंग की सुनहरी जरी वाली बनारसी साड़ी पहनी हुई है। उसके लंबे खुले काले बाल, माथे पर छोटी लाल बिंदी और शांत, चेहरे पर मुस्कान है। वह पीतल के कलश के काले, चमकदार शिवलिंग पर जल अर्पित कर रही है। शिवलिंग पर बेलपत्र, गेंदे, ताजे फूल चढ़े हुए हैं। चारों ओर जलते हुए पीतल के दीपक, धूप का हल्का धुआं और दिव्य आध्यात्मिक वातावरण है। गर्म सुनहरी सिनैमैटिक लाइटिंग, शैलो डेप्थ ऑफ फीलडर 85mm लेंस, अल्ट्रा रियलिस्टिक DSLR क्वालिटी, 8K HDR अत्यंत विस्तृत होनी चाहिए।

2- फोटो तैयार करो, जहां एक सुंदर हिंदू मंदिर के युवा भारतीय कपल श्रद्धा पूर्वक शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहा है। युवक ने हल्क हरे रंग शर्ट पहने हैं, वह पीतल के कलश से शिवलिंग पर जल अर्पित कर रहा है। युवती ने पारंपरिक सफेद, लाल रंग की साड़ी, सुंदर ज्वेलरी और मांग में सिंदूर धारण किया है। दोनों के चेहरे पर गहरी श्रद्धा और शांत मुस्कान है। शिवलिंग गेंदे, गुलाब, बेलपत्र और अन्य फूलों से सजा हुआ है। मंदिर में घंटियों, भगवा ध्वज, नक्काशीदार स्तंभ और दीपों की रोशनी वातावरण को दिव्य बना रही है। अन्य रियलिस्टिक सिनेमैटिक फोटोग्राफी, नेचुरल स्किन, गर्म रोशनी, शैलो डेप्थ ऑफ फील्ड, 8K HDR, आध्यात्मिक द्दश्य रखें।

3- यह फोटो बनाने के लिए आपको खुद की फोटो देनी होगी। रेफरेंस इमेज के चेहरी की पहचान 100% तक सामान रखो। चेहरे की बनावट, आंखें, होंठ, त्वचा या दूसरे फीचर में बदलाव नहीं होना चाहिए। एक सुंदर लड़की सफेद रंग के कढ़ाईदार सूट-सलवार और दुपट्टा पहनें शिवलिंग की पूजा कर रही है। उसके लंबे सीधा काले बाल खुले हुए हैं। उसनें, हल्के गुलाबी रंग की लिपस्टिक, नेचुरल मेकअप और झुमके पहने हैं। वह पालथी मारकर बैठी है और शिवलिंग पर ताजे गेंदे, गुलाब और सफेद फूल श्रद्धापूर्वक चढ़ा रही है। उसके हाथ में पीतल की पूजा थाली है, जिसमें रंग-बिरंगे फूल रखते हुए हैं। दोनों ओर दीपक जल रहे हैं। पीछे गहरा काला रंग का बैकग्राउंड हैं जिस पर हल्की नीली रिम लाइट पड़ रही हैं। उसके चेहर पर हल्की सी मुस्कान है। सिनेमैटिक लाइटिंग के साथ, अल्ट्रा रियलस्टिक स्किन टेक्चर, 85mm लेंस, शैलो डेप्थ ऑफ फील्डर, 8K HDR, प्रोफेशनल पोर्ट्रेट, 9:16 वर्टिकल अनुपात होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Silver Petal Earring Design: पेटल सिल्वर इयररिंग्स

4- यह प्रॉम्ट लड़कों के लिए है। रेफरेंस इमेज के चेहरे की पहचान 100% तक रियल फोटो से मिलती-जुलती रहे। चेहरे फीचर्, बनावट, दाढ़ी, आंखों में कोई बदलाव न हो। सुबह की प्राकृतिक धूप से प्रकाशित सफेद संगमरमर के मंदिर प्रांगण में लगभग 25 साल का लड़का सुंदर काले शिवलिंग के सामने पालथी मारकर बैठा है। उसके होनों हाथ नमस्ते की मुद्रा में है, वह शांत मुस्कान के साथ शिवलिंग की ओर देख रहा है। उसनें गहरे लाल रंग की शर्ट पहनी है, जिसकी आस्तीन कोहनी तक मुड़ी हुईं हैं, साथ में फेडेड चारकोल जींस भी पहनी है। माथे पर लाल तिलक, दाढ़ी और प्राकृतिक घने बाल हैं। शिवलिंग पर पीतल का छत्र, सफेद फूलों की मालाएं, गेंदे के फूल, हरे पत्ते और धूपदान से हल्का धुआं दिखाई दे रहा है। वहीं, पृष्ठभूमि में मंदिर की बालकनी, सफेद रेलिंग, हरियाली और सुंदर बोकेह इफेक्ट है। इसमें अल्ट्रा रियलस्टिक, Raw DSLR क्वालिटी, 8k, वर्टिकल, 3:4 कंपोजिशन, प्रीमियम मैग्जीन स्टाइल होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- खाली बालकनी चमकाएं, 5 आइडियाज से आएगी हरियाली

5- सावन के पहले सोमवार की फोटो तैयार करो। जहां ब्रह्म मुहूर्त में एक युवा भारतीय महिला, बड़े चमकदार शिवलिंग के पास, घुटनों के बल बैठकर पीतल के कलश से जल अर्पित कर रही है। उसने गोटा-पट्टी बॉर्डर वाली हरी रंग की साड़ी पहनी है। मैचिंग ब्लाउज, चांदी के लंबे झुमके, हरी कांच की चूड़ियां और छोटी लाल बिंदी भी धारण की है। उसके बाल लंब काले और खुले हुए है। जबकि उसकी आंखे श्रद्धा से झुकी हुई हैं, उसके चेहरे पर लंबी गहरी शांति और भक्ति झलक रही है। शिवलिंग पर, गेंदे, सफेद गुलदाऊदी, बेलपत्र और लाल रंग से त्रिपुंड बना हुआ है। शिवलिंग के चारों ओर दीपक, धूप का हल्का धुआं है। फोटो अल्ट्रा रियलस्टिक RAW DSLR क्वालिटी, 8K वर्टिकस और प्रीमियम एडिटोरियल लुक में होनी चाहिए।

गूगल जैमिनी से फोटो कैसे बनाते हैं ?

  • फोन में गूगल जैमिनी एप डाउनलोड करे
  • नंबर या जीमेल आइडी से साइन अप करें
  • मेन पेज में आकार create image का विकल्प चुनें
  • अब अपनी अच्छी क्वालिटी की इमेज अपलोड करें
  • ऊपर दिए गए Prompt को डालें
  • कुछ समय में फोटो बनकर तैयार हो जाएगी
  • डाउनलोडन कर इंस्टा-फेसबुक पर अपलोड करें

चैट जीपीटी से फोटो बनाने का आसान तरीका

  • आप CHAT GPT से भी फोटो बनवा सकते हैं
  • फोन में साइट खोलें या एप डाउनलोड करें
  • जीमेल साइड से लॉगइन-साइनअप करें
  • मेन्यू बार से इमेज का विकल्प चूज करें
  • गैलरी से फोटो अपलोड करे Prompt डालें
  • कुछ समय में फोटो बनकर तैयार हो जाएगी

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Sawan Somwar Sanskrit Shlok: सावन सोमवार की बधाई ही काफी नहीं, शिव के संस्कृत श्लोक से डालें व्हाट्सएप स्टेस और विशेज
Sawan Somvar 2026 Wishes in Hindi: भोलेनाथ का रहे सिर पर हाथ... अपनों को यहां से भेजें सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं