Silver Petal Earrings Designs: बेसिक स्टड-हगी इयररिंग्स पेटल वर्क सिल्वर इयररिंग्स ट्राई करें, जो हल्के होने साथ भी हर ड्रेस के साथ आसानी से मैच कर जाते हैं। इन्हें पहन आप रानी-महारानी से कम तो नहीं लगेंगी।
कपड़े चाहे जितने महंगे पहन लो लेकिन जब तक ज्वेलरी अच्छी न हो, ऑल ओवर लुक खराब हो जाता है। यही वजह है कि अब महिलाएं अटायर के साथ जूलरी पर भी खासा ध्यान देती हैं। पहले तो हर जगह गोल्ड ज्वेलरी पहनकर काम चल जाता था लेकिन अब महंगे सोने के भाव में सिल्वर ज्वेलरी की डिमांड बढ़ा दी है। यह न केवल स्टाइलिश लगती हैं बल्कि बजट का भी ध्यान रखती हैं। अगर आप भी क्लोसेट में डेली वियर से शादी-फंक्शन के लिए इयररिंग खरीदने की सोच रही हैं तो ज्यादा भारी डिजाइन की बजाय हल्की और डेलिकेट पैटर्न वाली पेटल बाली चुनें। यहां देखें ऐसी ही लेटेस्ट डिजाइन वाली बाली जिन्हें विकल्प बनाया जा सकता है।
बटरफ्लाई पेटल इयररिंग्स
बेसिक डिजाइन को क्लोसेट से दूर करते हुए आप बेहद खूबसूरत डिजाइन वाली बटरफ्लाई पेटल इयररिंग्स चुनें। बारीक जालीदार फिलिगी वर्क इन्हें प्रीमियम लुक देता है। वहीं, नीचे की तरफ सिल्वर पतली चेन, ड्रॉप फिनिश कानों को अलग सी शाइन देता है। खास बात है कि इसे आप एथनिक-वेस्टर्न हर ड्रेस पर पहन सकती हैं।

मॉडर्न फ्लोरल पेटल कफ इयररिंग
चेहरे को क्यूट और डेलिकेट दिखाने की चाहत हैं तो फ्लोरल पेटल कफ इयररिंग चुन सकती हैं। इसें छोटे-छोटे फूल की काम है, जबकि हगी कफ स्टाइल डबल चेन हैंगिंग पर कमाल लगते हैं। यह सिंपल बट एलिगेंट डिजाइन है जो ऑफिस मीटिंग से फेस्टिव ओकेजन में काम आसान करेंगे। अगर आप मिनिमल जूलरी पसंद करती हैं तो इसे विकल्प बनाना बेहतर रहेगा।
ये भी पढ़ें- कंगना रनौत जैसी 4 हैंडलूम साड़ियां
स्पार्कलिंग सिल्वर रीथ स्टड
ज्यादा हैवी डिजाइन की बजाय, आप फेमिनिन अर्ज देने वाले सिल्वर रीथ स्टड को विकल्प बना सकती हैं। इसे सिल्वर और क्यूबिक जिरकॉनिया नग पर बनाया गया है। वहीं, डिटेलिंग की तौर पर पत्तियों और फूल की डिजाइन है जो एलीगेंट लग रही है। चूंकि यह वर्सेटाइल पीस है जिसे आप कॉकटेल पार्टी से लेकर कैजुअल आउटटिंग पर भी पहन सकती हैं। ऑनलाइन-ऑफलाइन 3000 रु. तक इन्हें खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ें- सावन का पहला सोमवार: 16 श्रृंगार के साथ रचाएं हथफूल मेहंदी
सिल्वर फ्लावर हगी इयररिंग्स
जब बात टॉप नॉच लुक की आती है तो फ्लावर हगी इयररिंग्स के बेहतर कुछ नहीं मिलता। यह ऐसी डिजाइन जो सालों-साल तक नई लगती है। इसमें 5 पेटल फूलों को हाइलाइट करते हुए बहुत ही पॉलिश लुक दिया गया है। ये इयररिंग्स, रोजमर्रा-ऑफिस और कॉलेज के लिए बेस्ट है। इसे आप हर ड्रेस पर पहनकर रानी से कम तो नहीं लगने वाली हैं।

ट्रेंडी मॉन्स्टेरा लीफ स्टड
यह डिजाइन उन लोगों के लिए है जो नेचर लवर और ज्वेलरी का कलेक्शन पसंद करते हैं। मॉन्स्टेरा लीफ आजकल बहुत पॉपुलर ज्वेलरी है। जिसमें पत्ती की बारीक नसों पर कट्स को बहुत अच्छी तरह से हाइलाइट किया गया है। ये मिनिमल और बोहेमियन वाइब देता है। इसे आप ऑफिस-डेली लुक के लिए चुन सकती हैं।
सिल्वर कफ इयररिंग्स
मॉडर्न और डेलिकेट डिजाइन वाले सिल्वर कफ इयररिंग्स, कर्व्ड पैटर्न पर आते हैं। साथ छल्लेदार रिंग और सिल्वर बीड इसे मजबूती और फैशन का बैलेंस्ड लुक देते हैं। आप इसे नग या स्टोन पर खरीदने की बजाय मैट-ग्लॉसी फिनिश पर खरीदें जो हटकर लुक देगा।

कैस्केडिंग ड्रॉप सिल्वर इयररिंग
फ्लोरल बंच और ड्रॉप स्टाइल कॉम्बो पर आने वाला यह कैस्केडिंग ड्रॉप सिल्वर इयररिंग्स थ्री फ्लावर लुक में आता है। जहां, बच में एक छोटा फूल लगा हुआ है। वहीं, फूलों की पंखुड़ियों में बहुत ही बारीक नक्काशी है। यह बहुत ही नाजुक और डेलिकेट डिजाइन है जो ट्रेडिशनल और कंटेंपरेरी अटायर पर खिलेगी।
