Kangana Ranaut Saree For Sawan 2026: सावन सोमवार व्रत पजा पर स्टाइलिश दिखने के लिए चुनें कंगना रनौत के 4 हैंडलूम साड़ी लुक। जो आपके सुहागन लुक में चार चांद लगा देंगे।

आज के समय में महिलाएं, किसी भी फंक्शन में हटकर दिखने के लिए ज्वेलरी से लेकर हेयरस्टाइल और यहां तक साड़ी का भी ख्याल रखती हैं। अगर आप क्लासी दिखना चाहती हैं तो केवल साड़ी पहनना काफी नहीं है। कई बार, साड़ी की च्वाइस तो कई बार पहनने का सलीका गलत होता है। यदि आप भी सुहागन बनने के बाद पहली बार ससुराल में सावन के सोमवार का व्रत रखने वाली हैं तो स्टाइलिश दिखने बनता है। यहां देखें जॉर्जेट, शिफॉन, साटन से हटकर कंगना रनौत के 5 हैंडलूम साड़ी लुक, जिन्हें आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं।

सावन पर पहनें पैठणी साड़ी

View post on Instagram
 

 

सावन सोमवार व्रत पूजा में पारंपरिक और राजसी एथनिक लुक के लिए आप कंगना रनौत का ये लुक चुन सकती हैं। डिटेलिंग की बात करें तो साड़ी के पल्लू, बॉर्डर में बेहद बारीक, रंग-बिरंगे मोर और फ्लोरल पैटर्न उकेरे गए हैं। एक्ट्रेस ने लुक मिनिमल रखते हुए मैचिंग ब्लाउज चुना है, जिसकी आस्तीन पर बना बड़ा बॉर्डर परफेक्ट लगता है। आप मिनिमल ज्वेलरी और सेटल मेकअप संग इसे वियर करें।

पटोला सिल्क साड़ी

View post on Instagram
 

जब बात परंपरा और भव्यता की आती है पटोला सिल्क साड़ी कभी निराश नहीं करती है। इसमें जटिल इकत और बांधनी ट्रेडिशनल पैटर्न का कॉम्बिनेशन है। गहरे लाल,ब्लू, मस्टर्ड येलो और सफेद रंगों का तालमाल रिच लुक देता है। पल्लू-निचले हिस्से में मोटिफ वर्क है, जबकि पल्लू के नीचे लगे रंग-बिरंगे टेसल्स प्लेफुल एलिमेंट जोड़ते है। आप इसे एंब्रॉयडरी ब्लाउज संग स्टाइल करें। साड़ी के साथ कुंदन नेकलेस कमाल लगेंगे।

ये भी पढ़ें- सावन का पहला सोमवार: 16 श्रृंगार के साथ रचाएं हथफूल मेहंदी

पाटन पटोला साड़ी डिजाइन

View post on Instagram
 

 

यह पारंपरिक गुजराती कला से बनी इकत पटोली साड़ी है, जो चमकीले पीले-लाल और मैरून रंग के कॉम्बिनेशन में आती है। साड़ी में पारंपरिक जियोमैट्रिक बॉक्स, हाथी और मयूर की बुनाई है। इसे आप कंगना रनौत की तरह ओपन पल्लू में पहन सकती हैं। साथ में हैवी झुमके, कांच की चूड़ियां, मेसी पोनीटेल लुक कंप्लीट करेगी।

ये भी पढ़ें- सावन के हर लुक में जोड़ें भक्ति और फैशन का तड़का, चुनें रुद्राक्ष ज्वेलरी

कांजीवरम सिल्क साड़ी डिजाइन

View post on Instagram
 

ऑफ व्हाइट क्रीम कांजीवरम साड़ी में कंगना रनौत का लुक देखते बन रहा है। साड़ी में सटल जरी वर्क, चेक्स पैटर्न का बारीक काम है, जो इसे रॉयल टेक्सचर देता है। वहीं, चौड़ा लाल-गोल्डन जरी बॉर्डर है जो कंट्रास्ट लुक क्रिएट कर रहा है। आप इसे सावन सोमवार पर पहन कर डिसेंट क्वीन से कम नहीं लगेगी।