Hacks to Dry Sweaty Armpits: अंडरआर्म्स के पसीने और बदबू से छुटकारा पाएं! टैल्कम पाउडर, एंटीपर्सपिरेंट, ढीले कपड़े और घरेलू उपाय आजमाएं।
Tips to Control Armpit Sweat: बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें न सिर्फ गर्मी के मौसम में अंडरआर्म्स में पसीना और बदबू आता है, बल्कि दूसरे मौसम में भी पसीना आता है। अगर आपको भी अंडरआर्म्स में ज्यादा पसीना आता है और यह बदबू के साथ चिपचिपाहट से परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके साथ कुछ आसान और जीनियस टिप्स शेयर करेंगे, जिससे आप अंडरआर्म्स को ड्राई और फ्रेश रख सकते हैं।
अंडरआर्म्स के पसीने से हैं परेशान, तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1. टैल्कम पाउडर या कॉर्नस्टार्च का इस्तेमाल करें
टैल्कम पाउडर और कॉर्नस्टार्च नमी को सोखने का बेहतरीन तरीका है।
नहाने के बाद अंडरआर्म्स में हल्का टैल्कम पाउडर लगाएं।
अगर ज्यादा पसीना आता है, तो कॉर्नस्टार्च लगाकर हल्के हाथों से थपथपा लें।
यह पसीने को सोखकर अंडरआर्म्स को सूखा और बदबू-रहित बनाए रखेगा।
2. एंटीपर्सपिरेंट रोल-ऑन या डियोड्रेंट लगाएं
सिर्फ डियोड्रेंट ही नहीं, बल्कि एंटीपर्सपिरेंट रोल-ऑन इस्तेमाल करें जो पसीना रोकने में मदद करता है।
इसे रात में लगाएं ताकि यह स्किन में अच्छे से अब्जॉर्ब हो जाए।
ऐल्युमिनियम बेस्ड एंटीपर्सपिरेंट ज्यादा असरदार होता है और पसीने की ग्रंथियों को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर देता है।
3. ढीले और हल्के कपड़े पहनें
टाइट और सिंथेटिक कपड़े पसीने को बढ़ा सकते हैं, इसलिए कॉटन और ढीले कपड़े पहनें।
सूती (Cotton) और लिनेन फैब्रिक नमी को जल्दी सोखता है और स्किन को सांस लेने देता है।
ज्यादा पसीना आने वाले दिनों में गहरे रंगों की बजाय हल्के रंग के कपड़े पहनें ताकि पसीने के दाग नजर न आएं।
4. अंडरआर्म्स की वैक्सिंग या शेविंग करें
ज्यादा बाल होने से पसीना और बैक्टीरिया जल्दी जमा होते हैं, जिससे बदबू भी ज्यादा आती है।
अंडरआर्म्स को रेगुलर शेव या वैक्स करें ताकि पसीना और गंध कम हो।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.