
Sumona Chakravarti Hairstyle: सुमोना चक्रवर्ती टीवी सीरियल्स से लेकर कपिल शर्मा शो तक लोगों के बीच खूब पॉपुलर हो चुकी हैं। अब सोशल मीडिया में सुमोना के हल्के सफेद बालों की खूब चर्चा हो रही है। सफेद बालों को कॉन्फिडेंस से एक्सप्लोर करने वाले सुमोना के हेयरस्टाइल लुक आप खास मौके पर रीक्रिएट कर सकती हैं।
सुमोना चक्रवर्ती ने एंब्रॉयडरी धोती के साथ लॉन्ग ब्रेड हेयर स्टाइल कैरी किया है। लंबे बालों में सुमोना चक्रवर्ती की ब्रेड लुक अपनाकर फैशनेबल हेयरस्टाइल लुक क्रिएट किया जा सकता है। इसके लिए पहले आपको एक लंबी पोनीटेल बनानी होगी। पोनीटेल में ब्रेड लुक बनाएं और खास लुक पाएं।
अगर आपके बाल छोटे हैं तो आप ब्रेड या पोनीटेल हो जाने के बजाय स्लीक बन भी बना सकती हैं। ऐसे बन छोटे बालों में बनाना बहुत आसान होता है। अगर आपको बन बनाना नहीं आता तो वीडियो की भी मदद ले सकती हैं।
अगर आपके स्ट्रेट हेयर हैं तो आप मिडल पार्ट हेयर स्टाइल भी अपना सकती हैं। मिडल पार्ट ओपन हेयर या पोनीटेल, हेयरबन खूबसूरत दिखते हैं।सुमोना चक्रवर्ती के लेटेस्ट लुक से इंस्पिरेशन लें। आजकल ग्रे हेयर फैशम में हैं तो आप सुमोना जैसे बालों को बिना डाई किए भी एक्सप्लोर कर सकती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.