अक्सर बालों को स्टाइलिश दिखाने के लिए ब्रेड या फिर जूड़ा बनाती हैं तो अब इसे बदलने का वक्त आ गया है। यहां देख छोटे से बड़े बालों के लिए एक से बढ़कर स्टाइलिश पोनीटेल हेयर स्टाइल्स।
बालों में वॉल्यूम हैं तो आगे से छोटे-छोटी ब्रेड बनाकर पीछे टिक कर लें फिर एक हाई पोनी बनाएं। बेबी हेयर को छुपाते स्लीक लुक दें। इसके लिए हेयर स्प्रे का यूज कर सकती हैं।
वन साइड बीच ब्रेड के साथ लो पोनी ऑफिस-कैजुअल लुक के लिए परफेक्ट है। सबसे पहले बालों को एक साइड करें फिर चोटी बनाकर उसे डाउन में पोनी टेल संग टिक कर खुला छोड़ दें।
आउटफिट संग चेहरा बड़ा लगता है तो इसे मिनिमल रखते हुए आप डबल ब्रेड से टियारा बनाएं। फिर बालों को पोनी टेल का रूप दे। आप हेयर स्ट्रेट और कर्ल दोनों तरह से चुन सकती हैं।
आजकल मेसी नियो मॉर्डन पोनीटेल बहुत ट्रेंड में है। जहां बालों को मेसी बनाते हुए बन और लो पेन टेल अटेच होती है। आप चाहे तो ब्रेड पार्ट स्किप भी कर सकती हैं।
ज्यादा तामझाम पसंद नहीं है तो बिना टाइम खराब किये आप कर्ल के साथ हाई पोनी बनाएं। सबसे पहले बालों को बांध लें फिर फ्रंट से फ्लीक्स निकालते हुए पीछे के बालों को लो कर्ल करें।
छोटे बालों पर भी पोनी टेल खिलती है। प्लेन पोनी बालों को पतला दिखाती है। इसलिए बालों के दोनों साइड ब्रेड बनाकर डाउन में पोनी बांधे। इसे आप कैजुअल-एथनिक हर आउटफिट संग चुन सकती हैं।