Karwa Chauth 2025: करवा चौथ लुक में ट्विस्ट? ब्लाउज टाइट या ढीला होने पर अपनाएं 4 इमरजेंसी हैक्स

Published : Oct 10, 2025, 02:32 PM IST
karwa chauth 2025 how to loose blouse hacks

सार

Blouse Hacksfor Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर टाइट ब्लाउज की समस्या से परेशान हैं? जानिए आसान हैक्स जिनसे मिनटों में ब्लाउज को ढीला या टाइट कर सकती हैं। डोरी, हुक, जिप और रबर बैंड से घर पर ही ब्लाउज फिटिंग करने के बेस्ट तरीके।

How to Loose Tight Blouse: करवा चौथ पर शादी का लहंगा पहनने वाली हैं लेकिन ब्लाउज टाइट हो गया है, तो टेंशन लेने या पैनिक करने की बजाय आराम की सांस लें। आज हम आपको ऐसी हैक्स बताएंगे, जिनकी मदद से इसे ढीला किया जा सकता है। इतना ही नहीं, अगर ब्लाउज ढीला हो गया है तो उसे देसी जुगाड़ से मिनटों में ठीक करें। 

टाइट ब्लाउज को ढीला कैसे करें ?

 

ब्लाउज अगर साइड से टाइट हुआ है, तो इसे फिट करना आसान है। ज्यादतर ब्लाउज बैक हुक के साथ आते हैं। आप हुक को हटाकर सिंपल या कंट्रास्ट डोरी लगाएं। डोरी सिंपल लग रही हैं तो चेन भी लगवा सकती हैं। ये ब्लाउज को लूज करने के साथ बैक साइड स्टाइलिश दिखाएगा।

ब्राइडल लहंगे के ब्लाउज डिजाइन में मार्जिन होता है। अगर हुक लगाने में परेशानी आ रही है तो दोनों साइड से मार्जिन खोल दें और साइड को सिलते हुए जिप लगवाएं। ये ब्लाउज फिटिंग देने के साथ लंबे वक्त के लिए सस्टेनबल भी रहेगा।

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth Mehndi Design: लास्ट मिनट में करवा चौथ की तैयारी, 15 मिनट में लगाएं बेल मेहंदी

ब्राइडल ब्लाउज (Bridal Blouse Design) में अगर मार्जिन नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसे लूज करने में थोड़ा वक्त लगेगा लेकिन लुक कमाल का मिलेगा। सिलाई जानती हैं तो थोड़ी क्रिएटिविटी दिखाते हुए मैचिंग या कंट्रास्ट नेट लेते हुए दोनों साइड एड कर दें और सिलाई करें। इस तरीके में वक्त थोड़ा ज्यादा लग सकता है।

ढीले ब्लाउज को टाइट कैसे करें ?

 

इससे इतर ब्लाउज अलग ढीला हो गया है तो इसे सिलने की बजाय आप एक हैक अपनाकर आसानी से ब्लाउज टाइट कर सकती हैं।

ब्लाउज को फिटिंग देने के लिए एक रबर बेंड और चूड़ी लें। इसो आप साइड या बैक में लगा सकती हैं। अब जिस साइड से ब्लाउज लूज हो उसे चूड़ी में फिट करते हुए रबर बेंड लगा दें। ये तुरंत फिटिंग दे देगा। हालांकि, जिस साइड इसे लगाया हो गया, पल्ला उसी साइड रखें ताकि चूड़ी-रबर नजर न आएं।

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर मैचिंग नहीं कंट्रास्ट अपनाएं, इन ब्लाउज संग रेड साड़ी दिखेगी जबरदस्त

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Unique Baby Names: पेड़ों के नाम पर रखें नाम अपने बच्चों के नाम, सुनकर हर कोई करेगा तारीफ
Trendy Winter Shrug Designs: गर्मी भी… स्टाइल भी, सर्दियों में धूम मचा रहे हैं ये 5 मॉडर्न श्रग डिजाइन