फीका न पड़ जाए पिया के नाम की मेहंदी का रंग, इन टिप्स से होगा ब्लैक डार्क

Published : May 10, 2025, 01:32 PM IST

Mehndi ka Rang Kaise Dark Kare: मेहंदी का रंग फीका पड़ने से परेशान? जानिए लौंग, नींबू-चीनी, विक्स और कॉफ़ी जैसे घरेलू नुस्खों से मेहंदी का रंग कैसे गहरा करें और इसे लंबे समय तक बनाए रखें।

PREV
15

लौंग से मेहंदी का रंग गहरा होगा

मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए लौंग बहुत काम आ सकती है। जब मेहंदी सूख जाए और आप इसे हटा दें तो 8-9 लौंग को तवे पर भून लें और इसका धुआं अपने हाथों पर दिखाएं। इससे कुछ ही देर में मेहंदी का रंग गहरा हो जाएगा। लौंग का तेल लगाने से भी मेहंदी का रंग गहरा होता है।

25

नींबू और चीनी का घोल

मेहंदी सूखने पर जल्दी झड़ने लगती है और इस वजह से इसका रंग फीका पड़ सकता है। इसके लिए नींबू के रस में थोड़ा पानी मिलाएं और इसमें चीनी डालकर चिपचिपा गाढ़ा घोल तैयार कर लें, इसे मेहंदी के सूखने के बाद कॉटन बॉल की मदद से हल्के हाथों से लगाएं। इससे मेहंदी सूखने के बाद नहीं झड़ेगी और रंग भी गहरा हो जाएगा।

35

विक्स का इस्तेमाल करें

सर्दी-जुकाम में इस्तेमाल होने वाली विक्स भी आपकी मेहंदी का रंग गहरा कर सकती है। इसके लिए मेहंदी हटाने के बाद हाथों पर विक्स लगाएं। इसे रात को सोने से पहले लगाएं। अगली सुबह आप देखेंगे कि मेहंदी का रंग गहरा हो गया है।

45

कॉफी पाउडर

अगर आप मेहंदी का रंग गहरा करना चाहती हैं तो कॉफी पाउडर भी आपके बहुत काम आ सकता है। कॉफी पाउडर का घोल बनाकर मेहंदी लगे हाथों पर लगाएं और धीरे-धीरे रगड़ें। इससे भी मेहंदी का रंग गहरा होता है।

55

मेहंदी को लंबे समय तक गहरा रखने के टिप्स

मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए बटर स्लाइसिंग चाकू से मेहंदी को धीरे से हटाएं और फिर तुरंत सरसों का तेल या लौंग का तेल लगा लें। ध्यान रखें कि मेहंदी हटाने के बाद आपको कम से कम 12 घंटे तक अपने हाथों को साबुन और पानी में नहीं डालना है।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories