फैमिली फोटो फ्रेम
अगर आप परिवार की कोई प्यारी सी तस्वीर फ्रेम में लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए हाउस डिजाइन का फोटो फ्रेम बहुत ही खूबसूरत लगेगा। इसके लिए आपको कलरफुल पेपर, आइसक्रीम स्टिक और कार्डबोर्ड की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले एक रेक्टेंगल कार्डबोर्ड कट करें, अब इसके बीच में थोड़ी सी जगह क्रिएट करके एक और कार्डबोर्ड कट करके लगाएं। इसके ऊपर रंगीन पेपर्स चिपकाएं। आइसक्रीम स्टिक से हट जैसी डिजाइन बनाएं। ऊपर कुछ कलरफुल पेपर से क्लाउड्स बनाएं और नीचे ग्रीन पेपर से घास बनाएं। इस फ्रेम में आप अपनी फैमिली की कोई फोटो लगा सकते हैं।