Republic Day Look 2026: तिरंगे के रंगों में रंगी 5 शॉर्ट कुर्ती से पाएं स्वैग

Published : Jan 25, 2026, 01:53 PM IST

Republic Day Dress for women: गणतंत्र दिवस 2026 पर स्टाइलिश दिखना चाहती हैं लेकिन ज्यादा हैवी आउटफिट पहनने की मन नहीं है तो स्टाइल करें कलरफुल शॉर्ट कुर्ती, जो जींस और प्लाजो की शान बढ़ा देंगे। 

PREV
16
गणतंत्र दिवस 2026 आउटफिट आइडियाज

रिपब्लिक डे 2026 पर ऑफिस में एथनिक थीम है लेकिन आप हैवी या अनारकली सूट नहीं पहनना चाहती हैं तो Short Kurti Designs बेस्ट है। आज हम आपके लिए केसरिया, ग्रीन और सफेद रंगो की शॉर्ट कुर्तियों के लेटेस्ट डिजाइन्स लेकर आए हैं जो जींस और प्लाजो दोनों के साथ मॉडर्न और क्लासी लुक देंगी। 

26
चिकनकारी व्हाइट शॉर्ट कुर्ती

सोबर लुक नहीं चाहिए तो आप मॉडर्न और स्क्वायर नेकलाइन पर व्हाइट कुर्ती जींस के साथ ट्राई करें। साथ में ओपन पफ और लूज स्लीव लुक कंप्लीट कर रही है। बाजार में 300रु तक इसे खरीदा जा सकता है। 

बोहो व्हाइट कुर्ती

दूसरी तस्वीर में एंब्रॉयडरी बोहो कुर्ती है, जो ट्रेडिशनल-फ्यूजन लुक देती है। आस्तीन और गले की कढ़ाई इसे और भी सुंदर बना रही है। आप इसे लूज जींस के साथ ऑफिस के लिए चुनें। साथ में मिनिमल एक्सेसरीज कमाल लगेगी।

चिकनकारी शॉर्ट कुर्ती

आखिर इमेज में सिंपल चिकनकारी कुर्ती है, जो प्लाजो और जींस दोनों के साथ कमाल लगती है। नजदीकी बाजार से 250-500रु तक इसकी ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी। 

36
ऑरेंज कलर शॉर्ट कुर्ती

अलग-अलग प्रिंट पर तीन तरह की शॉर्ट केसरिया रंग कुर्ती हैं जो क्लासिक और मॉडर्न पैटर्न पर है। इसे आप डेली वियर के साथ Republic Day Outfit Ideas 2026 के लिए भी चुन सकती हैं। दूसरी और तीसरी इमेज पेप्लम पैटर्न पर है जो कमर के पास घेर दे रही है। मीशो पर 350रु तक आसानी से इसे खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही पहली तस्वीर में शॉर्ट अनारकली कुर्ती है, जोकि सिल्वर ज्वेलरी संग कमाल लगेगी। 

ये भी पढ़ें- घर पर बनाएं होंठों को ग्लॉसी, बिना लिपस्टिक के करें ये 2 काम

46
ग्रीन कुूर्ती डिजाइन

बैगी जीन्स के साथ कीर्ति सुरेश की लाइम ग्रीन वेलवट कुर्ती फ्रेश और ट्रेंडी लुक दे रही है। अगर आप भी रिच और शाइनी लुक चाहती हैं तो गोटा वर्क पर इसे चुनें। ये व्हाइट प्लाजो के साथ भी पहनी जा सकती है। साथ में टाइब ज्वेलरी लुक कंप्लीट करेगी। 

ये भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर सुंदरता की झलक, ऑफिस के लिए ट्राई कलर हेयरस्टाइल

56
ब्लू कलर शॉर्ट कुर्ती फॉर गर्ल्स

कंफर्ट के साथ गणतंत्र दिवस लुक कंप्लीट करना चाहती हैं तो ब्लू कलर पर इस तरह की चिकनकारी शॉर्ट कुर्ती पहनें। वी नेक लाइन, वन थर्ड स्लीव विद सफेद प्लाजो प्यारा लुक दे रहे हैं। इसे पहन आप एस्थेटिक क्वीन लगेंगी।

66
शॉर्ट कुर्ती स्टाइलिंग टिप्स
  • शॉर्ट कुर्ती के साथ बॉटम वियर का ध्यान रखें। केसरिया और हरी शॉर्ट कुर्ती के साथ व्हाइट प्यारा लगेगा। 
  • व्हाइट कुर्ती के साथ नीली जींस से बढ़िया कुछ नहीं है। ये कैजुअल होकर भी फंकी लुक देता है। 
  • शॉर्ट कुर्ती विद प्लाजो के साथ मैचिंग की बजाय कंट्रास्ट दुपट्टा पहनें। 
  • ऑक्सीडाइज्ड झुमके, पंजाबी जूती, कांची की रंग-बिरंगी चूड़ियां गणतंत्र दिवस लुक और निखार देंगी। 
Read more Photos on

Recommended Stories