
लाइफस्टाइल डेस्क: आजकल बाजारों में तरह-तरह के साबुन आते हैं, लेकिन इन्हें खुशबूदार और फ्लेवरफुल बनाने के लिए केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। हर्बल कहलाने वाले साबुनों में भी केमिकल डाला जाता है और इन साबुनों की कीमत भी बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में अगर घर में ही आप कम कीमत में हर्बल और असरदार साबुन बनाना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं ऐसा आसान तरीका जिससे आप 5 मिनट में घर पर अलग-अलग खुशबू और फ्लेवर के साबुन बना सकते हैं और पूरे महीने इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
साबुन बेस (ग्लिसरीन बेस या कोकोआ बेस)- 200 ग्राम
एसेंशियल ऑयल (लैवेंडर या रोज)- 10-15 बूंद
ऑर्गेनिक कलर- 1-2 बूंद
हल्दी, एलोवेरा जेल या गुलाब की पत्तियां
माइक्रोवेव- सेफ बर्तन या डबल बॉयलर
साबुन के लिए मोल्ड
अगर आप कम झाग वाला प्योर ऑर्गेनिक साबुन बनाना चाहते हैं, तो एलोवेरा के जेल को निकाल कर इसे उबाल लें। आप देखेंगे कि एक बिंदु के बाद एलोवेरा जेल का टेक्सचर साबुन की तरह हो जाएगा। अब एक कप ताजी गुलाब की पत्तियों को एलोवेरा जेल में डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब सोप मोल्ड में इस मिक्सचर को डालें और 7 से 8 घंटे के लिए सेट होने दें। इसके बाद इस साबुन का इस्तेमाल करें।
और पढे़ं- सूखे नींबू से भर भरकर निकलेगा रस, ट्राई करें ये आसान Hacks
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.