
Hair Mask For Dry Hair: मानसून का मौसम बालों के लिए कई परेशानियां लेकर आता है। हवा में मौजूद नमी (ह्यूमिडिटी) बालों को रूखा, बेजान और फ्रिजी बना देती है। ऊपर से बारिश का पानी, धूल-मिट्टी और प्रदूषण बालों की सेहत को और बिगाड़ देते हैं। लेकिन इसका हल महंगे सैलून ट्रीटमेंट या प्रोडक्ट्स में नहीं, बल्कि आपके किचन में छुपा है। नेचुरल चीजों की मदद से आप ऐसे हेयर मास्क बना सकते हैं जो बालों को मुलायम, चमकदार और सेहतमंद बना देंगे। आइए जानते हैं 5 आसान हेयर मास्क, जिन्हें इस मानसून जरूर ट्राई करें।
कैसे बनाएं:
1 अंडा फेंटें
उसमें 2 चम्मच दही मिलाएं
बालों में अच्छे से लगाएं
20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें (गर्म पानी न इस्तेमाल करें)
अंडा और दही हेयर मास्क लगाने के फायदे: अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है जो बालों को मजबूत बनाता है, और दही बालों को नमी देकर फ्रिज कंट्रोल करता है।
कैसे बनाएं
2 चम्मच मेथी के दाने रातभर भिगो दें
सुबह उन्हें पीसकर 3 चम्मच दही में मिलाएं
बालों और स्कैल्प पर लगाएं
30-40 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें
मास्क लगाने के फायदे: मेथी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और पोषक तत्व होते हैं जो डैंड्रफ कम करते हैं और बालों की जड़ें मजबूत बनाते हैं। दही बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है।
और पढ़ें:Mehndi Cone DIY: मेहंदी कोन बनाने के 3 हैक्स, बिना खर्चे के एक चीज डालना ना भूलें
कैसे बनाएं:
1 पका हुआ केला मैश करें
1 चम्मच शहद मिलाएं
अच्छे से मिक्स करें और बालों में लगाएं
30 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें
केला-शहद हेयर मास्क लगाने के फायदे
केले में मौजूद पोटैशियम और नेचुरल ऑयल बालों को सॉफ्ट बनाते हैं, वहीं शहद उनमें नमी बनाए रखता है।
कैसे बनाएं:
2 चम्मच एलोवेरा जेल लें
1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं
स्कैल्प से लेकर बालों की लंबाई तक लगाएं
30 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें
मास्क लगाने के फायदे: एलोवेरा बालों को हाइड्रेट करता है, जबकि नारियल तेल उन्हें गहराई से पोषण देकर दोमुंहे बालों की समस्या को कम करता है।
इसे भी पढ़ें:Alta Design: तीज से लेकर पूजा तक में, लगाएं आलता की 4 खूबसूरत डिजाइन
कैसे बनाएं:
1 अंडा फेंटें
उसमें 2 चम्मच दही मिलाएं
बालों में अच्छे से लगाएं
20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें ।
अंडा और दही का कॉम्बिनेशन करता है जादू: अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है जो बालों को मजबूत बनाता है, और दही बालों को नमी देकर फ्रिज कंट्रोल करता है। बालों को सॉफ्ट रखता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.