
Weekend Lifestyle Reset: जिंदगी को चलाने के लिए हर किसी को काम करना पड़ता है। पुरुष हो या फिर महिला, बिना थके हुए वो अपना कर्म करते हैं। लगातार काम का दबाव से हम सबके मन में एक ख्याल आता है कि सबकुछ छोड़कर कहीं दूर चले जाएं। पर ये सोच सही नहीं हैं, हम सबको वीकेंड में एक या दो दिन ऐसे मिलते हैं, जिसमें हम अपने आप को रिसेट कर सकते हैं। एक या दो ऑफ में आप खुद को एनर्जेटिक और पॉजिटिव महसूस कर सकते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं, इस दिन क्या-क्या करना चाहिए।
सबसे पहले वीकेंड की शुरुआत आप डिजिटल डिटॉक्स से करें। फोन को साइड रख दें। सोशल मीडिया से ब्रेक लें। स्क्रीन देखने से दिमाग थक जाता है। इसलिए ज्यादा जरूरी ना हो तो इन दो दिन फोन से दूरी ही बनाकर रखें। इससे आपके दिमाग को रेस्ट करने का मौका मिलेगा।
एक हेल्दी इंसाने के लिए 7-8 घंटे की नींद जरूरी होती है। लेकिन बहुत ही कम लोग डेली इतने घंटे की नींद लेते हैं। इसलिए वीकेंड पर आप अपने नींद का डोज पूरा करें। वीकेंड पर आप देर तक सोएं। इससे बॉडी और माइंड दोनों रिचार्ज होते हैं।
वीकेंड पर आप योग के लिए वक्त निकालें। एक्सरसाइज पसंद है, तो वो भी करें। अगर आपको बैटमिंटन, क्रिकेट या अन्य किसी एक्टिविटी में रूची है, तो उसे भी करें। अपने पसंद का काम करने से मन को शांति मिलती है और बॉडी भी फिट होती है।
वीकेंड पर आप खुद को निखारने के लिए अपना वक्त लें। फेस पैक लगाएं। बालों में ऑयलिंग करें। मसाज कराने जाएं। अपना पसंदीदा गाना सुनें। आप वो सबकुछ करें, जो आपको सुकून पहुंचाता है।
वैसे तो शनिवार को लोग खूब खाते हैं, और रविवार को हल्का फूड लेते हैं। ऐसा करना भी गलत नहीं हैं। शनिवार को आप चीट डे रख सकते हैं। लेकिन रविवार को हल्का भोजन करें। सूप, फल, डिटॉक्स ड्रिंक लें। इससे शरीर डिटॉक्स होगा।
और पढ़ें: माता-पिता ने रखा ऐसा नाम कि लड़की बोली- जन्म लेने की ‘सजा’ मिली
घर अगर साफ-सुथरा होता है, तो उसे देखने से मन को सुकून मिलती है। इसलिए इस दिन अपने घर की सफाई करें। वार्डरोब साफ करें। किताबे ठीक करें। प्लाटिंग करें। पेड़-पौधों की देखभाल भी मन के अंदर सुकून पहुंचाता है।
टू-डू लिस्ट बनाएं, जरूरी काम नोट करें। इससे सोमवार समेत बाकि वर्किंग दिनों का स्ट्रेस कम होता है। लाइफस्टाइल में दो दिन बदलाव से आप बाकी दिनों के लिए खुद को फ्रेश महसूस करेंगे। बाकी दिनों का तनाव आप के ऊपर हावी नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें: वह चाहता है कि मैं उससे बेइंतहा प्यार करूं… लेकिन उसे प्यार महसूस ही नहीं होता
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.