Old Kadai DIY: पुरानी कढ़ाई से कमाल, प्लांटर से लेकर शोपीस तक बनाएं ये 6 चीजें

Published : May 18, 2026, 07:01 AM IST
Old Kadai DIY

सार

Kadhai DIY Hacks: पुरानी एल्यूमिनियम, स्टील या लोहे की कढ़ाई को फेंकने के बजाय आप उससे शानदार DIY होम डेकोर आइटम बना सकते हैं। आइए जानें कैसे- 

Old Kadai DIY Ideas: एल्यूमिनियम, स्टील या नॉन स्टिक कढ़ाई कुछ समय बाद खराब हो जाती है या कहीं से चटक जाती है। ऐसे में लोग अक्सर इन्हें फेंक देते हैं, लेकिन पुरानी कढ़ाई की मदद से कई शानदार DIY होम डेकोर और यूजफुल आइटम बनाए जा सकते हैं। आइए जानते हैं कि पुरानी कढ़ाई को कैसे क्रिएटिव तरीके से दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

कढ़ाई से बनाएं हैंगिंग प्लांटर

पुरानी कढ़ाई का इस्तेमाल खूबसूरत हैंगिंग प्लांटर बनाने के लिए किया जा सकता है। चाहे आपके पास लोहे, एल्यूमिनियम, पीतल या स्टील की कढ़ाई हो, सबसे पहले उसे अच्छी तरह साफ करके पेंट कर लें। इसके नीचे 2 से 3 ड्रेनेज होल बनाएं। अब जूट की रस्सी या मेटल चेन लगाकर इसे हैंगिंग प्लांटर का रूप दें। इसमें मिट्टी भरकर मनी प्लांट, पोथोस या सक्युलेंट प्लांट्स लगाएं। यह आपके बालकनी या गार्डन को बेहद खूबसूरत लुक देगा।

और पढे़ं- Dry Wood Planter DIY: बगीचे में पड़ी सूखी लकड़ियां नहीं बेकार, 3 तरीकों से सजाएं प्लांटर

मिनी वॉटर फाउंटेन बनाएं

छोटी कढ़ाई की मदद से आप सुंदर मिनी वॉटर फाउंटेन भी बना सकते हैं। इसके लिए कढ़ाई के अंदर छोटा सबमर्सिबल पंप रखें। अब पत्थर, कंकड़ और छोटे पौधों से इसे सजाएं। बीच में मिट्टी का छोटा घड़ा या बांस का पाइप लगाएं। LED लाइट्स जोड़कर इसे रात के लिए आकर्षक डेकोरेशन पीस बनाया जा सकता है।

फ्लोटिंग कैंडल डेकोर तैयार करें

पुरानी कढ़ाई से फ्लोटिंग कैंडल डेकोर बनाना त्योहारों और पार्टियों के लिए शानदार आइडिया है। सबसे पहले कढ़ाई को अच्छी तरह साफ करें और उस पर मंडला आर्ट या पेंटिंग करें। अगर जरूरत हो तो इसके साइड हैंडल्स निकाल दें। अब इसमें पानी भरें और ताजे फूलों की पंखुड़ियां डालें। आखिर में फ्लोटिंग कैंडल रखें। रंगोली या घर के एंट्रेंस पर इस तरह का डेकोर बेहद सुंदर लगता है।

बर्ड बाथ या बर्ड फीडर बनाएं

गर्मियों में पक्षियों के लिए पानी और दाना रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में पुरानी कढ़ाई का इस्तेमाल बर्ड बाथ या बर्ड फीडर के रूप में किया जा सकता है। इसके लिए कढ़ाई को किसी स्टैंड पर फिट करें और उसमें पानी भर दें। चाहें तो उसमें अनाज भी डाल सकते हैं। आसपास कुछ छोटे पत्थर रखें, ताकि पक्षी आसानी से बैठ सकें। यह आपके गार्डन और बालकनी को नेचुरल और प्यारा लुक देगा।

फायर पिट के रूप में करें इस्तेमाल

अगर आपके पास बड़ी और पुरानी लोहे की कढ़ाई है, तो उसे फायर पिट में बदला जा सकता है। इसके लिए नीचे ईंटों का मजबूत बेस बनाएं और कढ़ाई को स्टैंड पर रखें। अब इसमें लकड़ी या कोयला जलाएं। आउटडोर बैठकों, बार्बेक्यू या सर्दियों में अलाव लेने के लिए यह शानदार विकल्प है।

उरली या वॉल डेकोर बनाएं

पुरानी पीतल या लोहे की कढ़ाई को एथनिक डेकोर पीस में भी बदला जा सकता है। इसके लिए कढ़ाई पर मेटालिक पेंट करें और उसे शीशे, कुंदन, मिरर वर्क या वारली आर्ट से सजाएं। इसे दीवार पर हैंग करें या सेंटर टेबल पर उरली डेकोरेशन की तरह रखें। चाहें तो इसके साइड हैंडल्स हटाकर इसे और मॉडर्न लुक दे सकते हैं।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Old Diwan Makeover: पुरानी दीवान को दें एस्थेटिक लुक, देखें मेकओवर के मॉडर्न और वायरल डिजाइन्स
Stylish Footwear for Women: सिर्फ 5 फुटवियर से पाएं हर आउटफिट के साथ स्टाइलिश और क्लासी लुक