कपकंपाती सर्दी में साड़ी-सूट को दें ट्विस्ट, अपनाएं 6 शॉल स्टाइलिंग हैक्स

Published : Dec 12, 2025, 07:23 PM IST
winter outfit ideas

सार

Winter Fashion: सर्दियों में स्टाइल और कंफर्ट दोनों चाहिए, तो पश्मीना शॉल, प्रिंटेड स्कार्फ और मफलर से फैशनेबल दिखने के साथ 6 आइडिया देखें, जो सलवार सूट से लेकर वेस्टर्न ड्रेस को भी खूबसूरत बना देंगे।

Winter Outfit Ideas: सर्दी के मौसम में स्टाइल और फैशन एक साथ स्टाइल कैरी करना महिलाओं के लिए बहुत बड़ा टास्क है। अगर आप भी एक जैसी कपड़े पहनकर थक चुकी हैं तो  टेंशन खत्म हो गई है। इस बार नए कपड़ों की बजाय थोड़ा स्मार्ट तरीका अपनाएं। ठंड में स्कार्फ और शॉल की डिमांड बढ़ जाती है। एक तो ये फैशनेबल लगते हैं और हर किसी के बजट में फिट बैठते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए ऐसे 5 यूनिक आइडिया लेकर आए हैं, जो पुराने से पुराने अटायर को फैंसी और मॉडर्न बना देंगे।

वॉर्डरोब में रखें ये शॉल

  • पश्मीना शॉल
  • प्रिंटेड स्कार्फ
  • सॉलिड मफलर

सलवार सूट के साथ स्कार्फ

आप किसी भी कुर्ता सेट को स्टाइलिश लुक देते हुए फ्रंट-ओपन स्कार्फ स्टाइल कैरी कर सकती हैं। ये क्लासी और एलीगेंट लुक देता है। सबसे पहले स्कार्फ को शोल्ड पर डालें और आगे से खुला छोड़ते हुए कंधे पर पिनअप करें। ये ऑफिस-कालेज के लिए परफेक्ट च्वाइस है।

साड़ी के साथ शॉल स्टाइल कैसे करें ?

विंटर वेडिंग में साड़ी और शॉल का कॉम्बिनेशन कभी फैशन से आउट नहीं होता है। आप सिल्क साड़ी के साथ पश्मीना शॉल लें और एक कंधे पर लेकर दूसरी ओर छोड़ दें। ये फॉर्मल मौके से शादी-पार्टी के लिए परफेक्ट है।

ये भी पढ़ें- Winter Outfit Mistakes: छोटी हाइट गर्ल्स विंटर में करती हैं ये 7 फैशन ब्लंडर

इंडो वेस्टर्न ड्रेस विद शॉल

स्कर्ट या लॉन्ग कोट कैरी कर रही हैं तो आप सिंपल से प्रिंटेड शॉल को लूप स्टाइल में सकती हैं। इस साधारण से हाथों में लूप नॉट बांधकर छोड़ दें। ये वाइब्रेंट लगने के साथ गर्माहट भी बनाए रखेगा।

स्वेटर विद सॉलिड मफलर

ऑफिस से लेकर कैजुअल आउटिंग के लिए स्वेटर सबसे कॉमन है। इसे थोड़ा यूनिक टच देते हुए आप यूरोपियन नॉट पर सॉलिड मफलर कैरी कर सकती हैं। ये एथनिक और वेस्टर्न हर आउटफिट के साथ अच्छा लगता है।

ये भी पढ़ें- देसी लुक ऑन पॉइंट! पहनें प्रियंका चोपड़ा की टाइमलेस फ्लोरल साड़ियां

गाउन के साथ शॉल

गाउन या मैक्सी ड्रेस कंफर्ट कमाल का देती है। आप भी सिंपल से लुक बोर हो चुकी हैं तो कंट्रास्ट लुक में पश्मीना शॉल स्टाइल करें। ऐसा करने के लिए कंधे के दोनों ओर शॉल पिनअप करें, ये कैप स्टाइल लुक देने के साथ ड्रेमेटिक लगता है। आप इसे डेट नाइट या फिर आउटिंग के लिए विकल्प बना सकती हैं।

ब्लेजर के साथ मफलर

आजकल साड़ी के साथ ब्लेजर पहनने का चलन बढ़ गया है। आप भी रॉयल स्टाइल चाह रही हैं तो इसे विकल्प बनाएं। ब्लेजर सोबर है तो कंधे पर राजस्थानी स्टाइल में पश्मीना शॉल कैरी करें। ये सोबर से सोबर आउटफिट को रीगल बना देता है।

तीन शॉल से कैसे बदलें लुक ?

स्टाइलिश दिखने के लिए हमेशा नए आउटफिट की जरूरत नहीं होती है। आप कुछ स्मार्ट तरीके अपनाकर भी महफिल की रानी लगेंगी।

  • हर आउटफिट के साथ ड्रेप चेंज करें। ओपन, लूप, वन शोल्डर, केफ और हेड रैप एथनिक-वेस्टर्न सभी के साथ जंचते हैं।
  • अटायर हल्का है तो भारी शॉर के साथ टैक्चर- लुक दोनों बैलेंस करें।
  • 2025 में कंट्रास्ट का जादू छाया है, आप किसी भी लाइट कलर आउटफिट को प्रिंटेड शॉल के साथ ब्राइटन बना सकती हैं।
  • शॉल और आउफिट में थोड़ा फेमिनिन लुक जोड़ने के लिए झुमके, बेल्ट, ब्रोच और एक्सेसरीज का इस्तेमाल करें।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बारिश में पैरों की ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, आज ही बदलें अपनी आदतें
पहली बारिश में कीचड़ से गंदे हो गए व्हाइट शूज? इन आसान तरीकों से फिर बनाएं नए जैसे