टू-व्हीलर चलाते समय आवारा कुत्तों का पीछे पड़ना आम बात है। कुत्ते पीछे भागते हैं तो लोग अक्सर गाड़ी भगाते हैं या उन्हें लात मारते हैं, जिससे एक्सीडेंट हो जाता है। एनिमल साइकोलॉजी के हिसाब से ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए?
रात के वक्त या सुनसान सड़क पर बाइक या स्कूटर चलाते समय अचानक आवारा कुत्ते भौंकते हुए पीछे पड़ जाते हैं। ऐसे में ज्यादातर राइडर्स घबरा जाते हैं और कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे वे गिरकर हाथ-पैर तुड़वा लेते हैं। कई बार तो जान पर भी बन आती है। हम आपको बता रहे हैं कि कुत्ते पीछे पड़ें तो आपको कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए और बचने का सही तरीका क्या है।
26
1. अचानक बाइक की स्पीड न बढ़ाएं
कुत्ते जैसे ही पीछे भागते हैं, ज्यादातर लोग डर के मारे एक्सीलेटर घुमा देते हैं और गाड़ी भगाते हैं। यह बहुत खतरनाक है! स्पीड बढ़ाने पर बाइक फिसल सकती है या सामने से आ रही गाड़ी से टकरा सकती है। एनिमल साइंस के अनुसार, आप जितनी तेज भागेंगे, कुत्ते आपको 'शिकार' (Chasing target) समझेंगे और उतने ही गुस्से से आपका पीछा करेंगे।
36
2. चिल्लाना और लगातार हॉर्न बजाना बंद करें
कुत्तों को डराने के लिए घबराहट में जोर-जोर से चिल्लाना या लगातार तेज हॉर्न बजाना गलत है। बहुत ज्यादा शोर कुत्तों का गुस्सा और बेचैनी बढ़ा देता है। इससे वे डरकर भागने के बजाय और ज्यादा भड़क जाते हैं और हमला करने की कोशिश करते हैं।
46
3. पैर से लात मारने की कोशिश न करें
चलती बाइक या स्कूटर से कुत्ते को लात मारने या डराने की कोशिश बिल्कुल न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो 100% आपकी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ेगा और आप सड़क पर गिर जाएंगे। चलती गाड़ी से गिरने पर आपको गंभीर चोटें आ सकती हैं।
56
4. कुत्तों की आंखों में सीधा न देखें
एनिमल साइकोलॉजी के मुताबिक, अगर आप कुत्तों की आंखों में सीधा देखते हैं, तो वे इसे 'चुनौती' (Challenge) या 'हमले का संकेत' मानते हैं। इसलिए आप अपना पूरा ध्यान सामने सड़क पर ही रखें।
66
कुत्तों से बचने का सही तरीका क्या है?
गाड़ी की स्पीड कम करें (Slow Down): कुत्ते पीछे पड़ें तो घबराएं नहीं, बल्कि अपनी बाइक की स्पीड धीरे-धीरे कम कर लें। जैसे ही आप धीमे होंगे, कुत्तों का पीछा करने का इंटरेस्ट खत्म हो जाएगा और वे पीछे हट जाएंगे।
जरूरत पड़े तो गाड़ी रोकें और शांत रहें: अगर कुत्ते बहुत करीब आ जाएं, तो गाड़ी को सुरक्षित तरीके से किनारे रोक लें और चुपचाप बाइक पर ही बैठे रहें। अगर आप कोई आक्रामक हरकत नहीं करेंगे, तो वे 1-2 बार भौंकेंगे और खुद ही चले जाएंगे।
याद रखें: ऐसे समय में बिना डरे 'संयम' बनाए रखना ही आपकी जान बचाने का इकलौता तरीका है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.