ननद-सास भी पूछेंगी चमकते बालों का राज, ग्लिसरीन से बालों पर आजमाएं ये 6 Hacks

Published : Apr 18, 2025, 02:30 PM IST

how to use Glycerine for hair: अगर आप अपने बालों को सॉफ्ट और चमकदार बाल बनाना चाहती है तो ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। यहां पर हम आपको 6 DIY हैक्स बताने जा रहे हैं। इसे फॉलो करके आप लहराते बाल पाएंगी और सास-ननद पूछेंगी कि राज।

PREV
16

1. ग्लिसरीन हेयर मास्क

ग्लिसरीन को एलोवेरा जेल या शहद के साथ मिलाकर एक हाइड्रेटिंग हेयर मास्क बनाएं। इसे बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में एक बार इस मास्क का इस्तेमाल करें ताकि आपके बाल बनें मुलायम और मैनेजेबल।

26

2. ग्लिसरीन और पानी का स्प्रे

एक स्प्रे बोतल में 1 हिस्सा ग्लिसरीन और 4 हिस्से पानी मिलाएं। अच्छी तरह हिलाकर बालों पर हल्का स्प्रे करें, खासकर फ्रिज़ी या ड्राय हिस्सों पर। यह स्प्रे बालों में नमी बनाए रखता है और उन्हें नेचुरल शाइन देता है।

36

3. ग्लिसरीन लीव-इन कंडीशनर

शैंपू करने के बाद अपने रेगुलर लीव-इन कंडीशनर में कुछ बूंदें ग्लिसरीन की मिलाएं। इसे बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं। यह तरीका खासतौर पर कर्ली या रूखे बालों के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि यह स्प्लिट एंड्स को रोकता है और नमी लॉक करता है।

46

4. शैंपू में मिलाएं ग्लिसरीन

अपने रेगुलर शैंपू में कुछ बूंदें ग्लिसरीन की मिलाकर इस्तेमाल करें। यह आपके बालों को धोते समय उन्हें ड्राय होने से बचाता है और बालों को स्मूद बनाता है, खासकर अगर आप रोज़ शैंपू करते हैं या सूखे मौसम में रहते हैं।

56

5. ग्लिसरीन और एसेंशियल ऑयल्स का हेयर ट्रीटमेंट

ग्लिसरीन में कुछ बूंदें अपने पसंदीदा एसेंशियल ऑयल्स जैसे लैवेंडर, रोज़मेरी या टी ट्री ऑयल की मिलाएं। इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर लगाकर 15-20 मिनट मसाज करें और फिर धो लें। यह स्कैल्प को शांत करता है और बालों को एक सुखद खुशबू देता है।

66

6. ग्लिसरीन हेयर सीरम

अगर आपके बाल दिन में ड्राय या फ्रिज़ी हो जाते हैं, तो ग्लिसरीन बेस्ड सीरम बना सकते हैं। ग्लिसरीन में थोड़ा सा पानी या हल्का तेल जैसे जोजोबा या आर्गन ऑयल मिलाएं। कुछ बूंदें हथेलियों पर लेकर बालों पर खासकर सिरों पर लगाएं। यह बालों को चिकना और शाइनी बनाता है।

Recommended Stories