दीपावली के दीयों को फेंके नहीं, ऐसे करें इस्तेमाल, लोहे-पीतल के बर्तन होंगे नए जैसे चमकदार

Published : Oct 21, 2025, 01:43 PM IST
Old Diwali diyas reuse

सार

Old Diwali Diyas Reuse: दीपों का उत्सव दीपावली मनाने के बाद आपके घर में भी ढेर सारे दीपक बच गए होगें? तो उन्हें फेंकने की जगह आप इस तरह से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Diwali Diya DIY Hacks: दीपावली के बाद आपके घर में भी ढेर सारे दीये बच गए होंगे और आप कंफ्यूज होंगे कि इन दीयों का हम क्या करें? आखिरकार जलाने के बाद हमें इन दीयों को फेंकना पड़ता है, लेकिन अब आप पुराने मिट्टी के दीपक का इस्तेमाल करके दो ऐसी मजेदार और यूजफुल चीज बना सकते हैं, जिससे आप अपने तांबे, पीतल, लोहे या फिर कांसे के बर्तनों को भी चमका सकते हैं। तो चलिए हम आपको दिखाते हैं फेसबुक वायरल हैक...

दिवाली के दीयों को कैसे करें इस्तेमाल

फेसबुक पर Cooking With Reshu नाम से बने पेज पर दीपावली में इस्तेमाल हुए मिट्टी के दीयों को रीयूज करने का तरीका शेयर किया गया है। इसमें बताया गया है कि कैसे आप दो तरीकों से दीपावली के दीयों का इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने तांबे, लोहे पीतल या अन्य बर्तनों को चमका सकते हैं।

और पढे़ं- Diwali 2025: दिवाली पर कौन-सा मंत्र बोलकर जलाएं दीपक?

पहला तरीका- सबसे पहले दिवाली में इस्तेमाल हुए दीयों को गर्म पानी से अच्छी तरह से धो लें। इससे दीयों में जो भी तेल या घी होगा वो निकल जाएगा।

  • अब दीयों को सुखा लें और इसे कद्दूकस की मदद से ग्रेड कर लें।
  • इसमें नमक और नींबू मिलाएं और एक पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट का इस्तेमाल आप तांबे, पीतल या कांसे के बर्तनों पर करें, इससे ये एकदम नए जैसे चमकने लगेंगे।

ये भी पढे़ं- Govardhan Design: गोवर्धन बनाने की आसान विधि और सुंदर डिजाइन देखें

दूसरा तरीका- दीपावली पर इस्तेमाल हुए दीयों से आप अपने लोहे के बर्तनों को चमका सकते हैं।

  • इसके लिए साबुन की टिकिया को कद्दूकस की मदद से ग्रेड कर लें।
  • इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं और इसका एक पेस्ट सा बना लें।
  • इस पेस्ट को दीये के अंदर भरकर रखें और अच्छी तरह से सूखने दें।
  • अब अपने लोहे के बर्तनों में इस दीये को उल्टा करके रगड़ें।
  • ऐसा करने से लोहे के बर्तन नए जैसे चमकने लगते हैं।

तो अब आप भी अपने पुराने मिट्टी के दीपकों का इस्तेमाल इन दो तरीके से करके अपने घर के बर्तनों को चमका सकते हैं।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बोट नेक आउटफिट के साथ ट्राई करें ये 7 हेयरस्टाइल, हर कोई करेगा तारीफ
डार्क सर्कल्स को बिना हैवी मेकअप के करें कवर, अपनाएं ये आसान टिप्स