Govardhan Design Ideas: गोवर्धन पूजा बिना गोवर्धन भगवान के आकृति के अधूरी है, ऐसे में आज हम भगवान गोवर्धन की आकृति बनाने और उसे सजाने के कुछ शानदार डिजाइन लाए  हैं। इन डिजाइन की मदद से आप सुंदर गोवर्धन गिरिराज की आकृति बनाकर उसे डेकोरेट कर सकते हैं।

How to make Govardhan: दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस बार दो दिनों की दिवाली है, और ऐसे में गोवर्धन पूजा का पर्व 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में यह बहुत बड़ा त्योहार और उत्सव है, जो कि ब्रज क्षेत्र और गुजरात में बहुत ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाता है। अगर आपके घर में भी गोवर्धन पूजा मनाया जाता है, तो यहां हम आपके साथ गोबर, मिट्टी और फूलों से गोवर्धन बनाने की डिजाइन शेयर करेंगे। आप इन डिजाइन की मदद से सुंदर गोवर्धन की आकृति बनाएं और पूजा करें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फूलों से सजाएं गोवर्धन

फूलों से गोवर्धन सजाना सबसे अट्रैक्टिव और आसान तरीका है। सबसे पहले एक बेस तैयार करें, जो आमतौर पर मिट्टी या गोबर से बनाया जा सकता है। इसके ऊपर रंग-बिरंगे फूलों को सजाएं। गुलाब, गेंदा और चमेली के फूल गोवर्धन को खूबसूरत और सुंदर बनाते हैं। आप फूलों को छोटे छोटे गुच्छों में बांधकर, गोवर्धन पर्वत के आकार में लगाएं ताकि इसे नेचुरल और खूबसूरत बनाएंगे।

इसे भी पढ़े-ं Govardhan Puja 2025: कब करें गोवर्धन पूजा, 21 या 22 अक्टूबर? जानें पूजा विधि और मुहूर्त

रंगोली से सजाएं गोवर्धन

यदि आपके पास पर्याप्त फूल नहीं हैं, तो रंगोली के रंगों का उपयोग करके भी गोवर्धन को सजाया जा सकता है। बेस के चारों ओर रंगोली बनाकर भगवान श्री कृष्ण के पर्वत उठाए हुए डिजाइन को और भी खूबसूरत बनाया जा सकता है। पाउडर रंगों के साथ आप पारंपरिक डिजाइन, जैसे कि फुल पैटर्न, मोर पंख या सुंदर आकृतियां भी बना सकते हैं। रंगोली से गोवर्धन सजाने का फायदा यह है कि यह लंबे समय तक सुन्दर बना रहता है और इसे साफ करना भी आसान होता है। आप गोबर से बने गोवर्धन के ऊपर रंग-बिरंगी रंगोली भरें, ताकि ये सुंदर लगे

फूलों से बनाएं गोवर्धन

हमेशा गाय का गोबर मिले ये जरूरी नहीं है, ऐसे में लोग पूरा गोवर्धन केवल फूलों से बनाते हैं। इसके लिए पहले चॉक से गोवर्धन गिरिराज की आकृति बनाएं, फिर उसे फूलों से छोटे फूलों को बेस पर लगातार और घिरावदार तरीके से सजाएं। गेंदा, गुलाब, सेवती, चंपा और दूसरे फूल और उनके पंखुड़ी से गोवर्धन गिरिराज को सजाएं। इसे सजाने के लिए आप पत्तियों, नारियल या हल्दी के छोटे टुकड़ों का भी यूज कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Govardhan Puja 2025: कब है गोवर्धन पूजा, जानिए छप्पन भोग में शामिल चीजें, शुभ मुहूर्त और कथा

गोवर्धन पर्वत उठाए हुए गोवर्धन

असली उत्सव तब होता है जब गोवर्धन पर्वत उठाए हुए भगवान कृष्ण की मूर्ति गोबर से बनाई जाए। गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृति बनाएं, पर्वत के चारों ओर फूल, रंगोली और अन्य डेकोर आइटम रखें। आप छोटे दीपक या मोमबत्तियों का भी यूज कर सकते हैं, जो इसे रात में और अधिक अट्रैक्टिव लुक देंगे। इस तरह से तैयार गोवर्धन न केवल पूजा के लिए बेस्ट होगा, बल्कि पूरे घर को एक खूबसूरत और भव्य माहौल देगा।