Dry Skin Care Tips: मौसम बदलते ही त्वचा रूखी और बेजान हो रही है तो अपनाएं ये 4 आसान घरेलू उपाय। जानें नारियल तेल, एलोवेरा, शहद और दही का इस्तेमाल कैसे करें।

अक्टूबर मौसम आते ही ठंड की शुरुआत होने लगती है। इससे न सिर्फ सेहत पर बल्कि त्वचा पर भी असर दिखाई देने लगता है। तापमान और हवा में बदलाव के कारण त्वचा की नमी कम हो सकती है, जिससे स्किन रूखी, खिंची हुई और बेजान नजर आने लगती है। कई बार चेहरे पर हल्की परत या खुजली भी महसूस हो सकती है। ऐसे में स्किन को मॉइस्चराइज रखने के साथ कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं।

नारियल तेल से करें मॉइस्चराइज

रूखी त्वचा के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। नहाने के बाद त्वचा को हल्का सुखाकर थोड़ी मात्रा में नारियल तेल लगाएं। इससे त्वचा को मुलायम बनाए रखने में मदद मिल सकती है। अगर आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है, तो पहले हाथ के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें।

एलोवेरा जेल लगाएं

एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक और नमी देने में मदद कर सकता है। रात में चेहरा साफ करने के बाद शुद्ध एलोवेरा जेल की पतली परत लगाएं। कुछ देर बाद त्वचा को सामान्य पानी से साफ कर सकते हैं या इसे रातभर भी लगा रहने दे सकते हैं, अगर यह आपकी त्वचा को सूट करता हो।

और पढ़ें: Banana Peel Uses: केले का छिलका फेंकने की गलती न करें! इकट्ठा करके इन 5 कामों में करें इस्तेमाल

शहद का इस्तेमाल करें

शहद त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है। थोड़ी मात्रा में शहद लेकर चेहरे पर पतली परत लगाएं और करीब 10 मिनट बाद पानी से धो लें। इसके बाद हल्का मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। संवेदनशील त्वचा वाले लोग पहले पैच टेस्ट करें।

दही से बनाएं आसान फेस पैक

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को मुलायम महसूस कराने में मदद कर सकता है। एक चम्मच सादा दही लेकर चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद पानी से धो लें। इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाएं। अगर जलन या लालिमा हो तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें। ध्यान रखें कि बहुत गर्म पानी से चेहरा या शरीर धोने और बार-बार स्क्रब करने से त्वचा और ज्यादा रूखी हो सकती है।

और पढ़ें: Best Hair Oil for Winter: अरंडी या नारियल का तेल? सर्दियों में बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए कौन है बेस्ट