
How to Wash Blanket Without Washing Machine। फरवरी के साथ अब गरमी की शुरुआत होने वाली है। होली आते-आते गरमी आ ही जायेगी। ऐसे में अब रजाई-कंबल रखने का दौर भी शुरू हो गया है। इन्हें धुलना और फिर अगली सर्दियों के लिए पैक करना बहुत मुश्किल काम है। यहां तक इसे मशीन में धोने पर भी पसीने छूट जाते हैं। जिनके पास मशीन नहीं है। उनका हाल तो और बुरा होता है। ऐसे में हम आपके लिए बिल्कुल ईजी ट्रिक्स लाये हैं। जहां वॉशिंग मशीन के बिना भी आसान से कंबल धुला जा सकता है।
बिना वॉशिंग मशीन के कंबल साफ करना है तो इसे धुलने की जरूरत तो बिल्कुल भी नहीं है। आप सबसे पहले कंबल को अच्छी तरह फैला दें। अब इसमें छन्नी की मदद से चारों तरफ मीठा सोडा डालें। ऐसा करने में पूरी सोडा की डिब्बी भी लग सकती है लेकिन कंबल साफ हो जाएगा। ये स्टेप कंप्लीट करने के बाद इसे ब्रश की मदद से साफ करें। ऐसा करने से कंबल में मौजूद सारे बैक्टिरिया और धूल साफ हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- महिलाओं के लिए कैंसर का टीका जल्द ही!
कई बार कंबल का इस्तेमाल लंबे वक्त करने से बदबू आने लगती है। इसे दूर करने के लिए सिरके साथ गुलाब जल मिलाएं और स्प्रे बोतल से कंबल पर छिड़के। वहीं, अगर बदबू नहीं है तो खुशबू के लिए केवल रोज वॉटर का यूज करें। स्प्रे से ये गीला हो जाएगा। कोशिश करें इसे धूप में डालें, अगर ऐसा नहीं कर पा रही हैं तो कमरे में पंखा चलाकर छोड़ दें, ताकि सारी पानी कंबल एब्जॉर्व कर ले। बस कंबल साफ हो गया। ऐसा करने से न तो ज्यादा वक्त जाया होगा और न ही मेहनत लगेगी। आप भी कंबल धुलने से तंग आ चुकी हैं तो इस हैक का इस्तेमाल जरूर करें।
ये भी पढ़ें- टमाटर लहसुन की चटनी छोड़, 2 मिनट में बनाएं रोस्टेड पेरू चटनी, चाट-चाट कर खा जाएंगे सब
ये भी पढ़ें- भूल जाएंगे मट्ठी,नमकीन और खुरमे, बचे हुए पोहे से बनाएं कुरकुरा स्नैक्स
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.