
घर को खूबसूरत और ताजगी से भरपूर बनाने के लिए लोग इनडोर प्लांट्स लगाते हैं। ये पौधे न सिर्फ घर को सजाते हैं बल्कि हवा को भी शुद्ध करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ इनडोर प्लांट्स ऐसे भी होते हैं जो हेल्थ, बच्चों, पालतू जानवरों या घर के माहौल के लिए बड़े खतरनाक साबित हो सकते हैं? ऐसे में जरूरी है कि पौधों को लगाने से पहले उनके असर को अच्छी तरह समझ लें।
English Ivy एक ऐसा पौधा है जो तेजी से फैलता है, लेकिन इससे फंगल एलर्जी हो सकती है। खासतौर पर अस्थमा या सांस की समस्या से जूझ रहे लोगों को इससे दूर रहना चाहिए।
और पढ़ें - सिंपल चोटी का करें मेकओवर, रक्षाबंधन पर ट्राय करें 5 ब्राइडल हेयरस्टाइल
Cactus यानी कांटेदार पौधा दिखने में जितना आकर्षक लगता है, वास्तु के अनुसार उतना ही निगेटिव एनर्जी देने वाला माना जाता है। इसके कांटे घर के माहौल में तनाव ला सकते हैं और रिश्तों में टकराव बढ़ाते हैं। इसलिए इसे घर के अंदर कभी न लगाएं।
Oleander एक खूबसूरत लेकिन बहुत विषैला पौधा है। इसकी पत्तियां, फूल और टहनियां, सब इंसानों और जानवरों के लिए जहरीली होती हैं। इसे भूलकर भी घर के अंदर न लगाएं।
Rubber Plant दिखने में बहुत सुंदर होता है, लेकिन इसकी ब्रांचेस से निकलने वाला रस स्किन में जलन और एलर्जी पैदा कर सकता है। यह बच्चों और पालतू जानवरों के लिए खतरनाक हो सकता है।
और पढ़ें- फ्रेंडशिप डे का दिन याद रहेगा ताउम्र, दिल्ली के बेस्ट प्लेस जाने का बनाएं प्लान
पीस लिली हवा को साफ करती है लेकिन ये पालतू जानवरों और एलर्जी के मरीजों के लिए जहरीले होती हैं। इसकी पत्तियों से स्किन में जलन या सांस की दिक्कतें हो सकती हैं।
Aloe Vera वैसे तो हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर इसे ठीक से न रखा जाए तो यह सड़ने लगता है और बैक्टीरिया फैलाने लगता है। ऐसे में यह हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है।