रक्षाबंधन पर दिखाएं नवाबी अंदाज, पहनें जाह्नवी कपूर जैसे 5 रॉयल लहंगे

Published : Aug 01, 2025, 03:42 PM ISTUpdated : Aug 01, 2025, 03:43 PM IST
janhvi kapoor lehenga designs

सार

Janhvi Kapoor Lehenga Designs: रक्षाबंधन पर क्यों न इस बार आप भी जाह्नवी कपूर की तरह स्टाइलिश लहंगा पहनें? यहां हम आपको उनके कुछ खूबसूरत लहंगा लुक्स दिखा रहे हैं, जिनसे आप ड्रेसिंग इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 

Lehenga Designs For Raksha Bandhan: रक्षाबंधन एक ऐसा पर्व है,जब हर लड़की चाहती है कि वह खास दिखे। एथनिक वियर की बात हो और बॉलीवुड की फैशन डीवा जाह्नवी कपूर का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। जाह्नवी लहंगा स्टाइल यंग गर्ल्स के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन बन चुका है। यहां हम उनके 5 खूबसूरत लहंगा डिजाइंस बता रहे हैं, जिन्हें आप रक्षाबंधन पर ट्राय कर सकती हैं।

मल्टीकलर कलीदार लहंगा

जाह्नवी कपूर मल्टीकलर कलीदार लहंगे में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। लहंगे पर ट्रेडिशनल प्रिंट के साथ जरी और सितारों का बारीक काम किया गया है, जो इसे खास बनाता है। एक्ट्रेस ने इसके साथ डीप नेक का मैचिंग ब्लाउज पहना है और हैवी वर्क वाले ब्लू दुपट्टे को बेल्ट के साथ स्टाइल किया है। रक्षाबंधन पर आप भी इस तरह का लहंगा ट्राई कर सकती हैं।

लैवेंडर कलर की कॉटन लहंगा

लैवेंडर कलर के कॉटन लहंगे में जाह्नवी बेहद हसीन लग रही हैं। घेरेदार लहंगे पर लैवेंडर शेड में फ्लावर प्रिंट है, जिसे उन्होंने फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है। समर और मानसून सीजन में खास मौकों पर पहनने के लिए यह लहंगा एक बेहतरीन चॉइस है। इस तरह का लहंगा आप खुद फैब्रिक खरीदकर टेलर से भी बनवा सकती हैं।

पिककॉक लहंगा डिजाइन

बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी ने पीककॉक इंस्पार्यड हैवी सीक्विन वर्क नीला-हरा लहंगा पहना है। इसमें वो रॉयल और ग्लैमरस लुक दे रही हैं। एक्ट्रेस ने लहंगा के साथ स्ट्रैपलेस ब्लाउज और ग्लिटर वर्क दुपट्टा जोड़ा है। खास मौके लिए यह परफेक्ट लहंगा डिजाइन है।

और पढ़ें: Rakhi Earrings Designs: रक्षाबंधन लुक लगेगा लाखों का, 200Rs में चुनें स्टाइलिश इयररिंग

जाह्नवी कपूर ने इस तस्वीर में मल्टीकलर प्रिंटेड लहंगा सेट पहना है, जो समर वाइब्स के लिए परफेक्ट है। पी ब्लाउज और फ्लोई स्कर्ट पर ट्राइबल और ज्योमैट्रिक प्रिंट इसे यंग और फंकी लुक देता है। रक्षाबंधन समेत कैजुअल डे वेडिंग के लिए ये स्टाइल बेहतरीन चॉइस हो सकती है।

फिश कट पिंक लहंगा

 

 

जाह्नवी पिंक लहंगे में फ्रेश और स्टाइलिश लुक दे रही हैं। लहंगे को फिशकट डिजाइन में तैयार किया गया है, जिससे उनका फिगर खूबसूरती से फ्लॉन्ट हो रहा है। लहंगे और ब्लाउज पर चिकनकारी वर्क किया गया है। एक्ट्रेस ने इसके साथ दुपट्टे की जगह पिंक साटन लॉन्ग जैकेट कैरी किया है, जो फ्यूजन लुक को कंप्लीट कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: हरतालिका तीज पर पहनें 5 सिंदूरी ब्लाउज, साड़ी संग मिलेगा ब्राइडल ग्लो

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Broken Bangles Craft: टूटी चूड़ियों से बनाएं DIY क्राफ्ट, 10Rs में बन सकेंगे 10K वाले डेकोर
प्रियंका चोपड़ा के फ्लोरल डीवा लुक पर आया दिल! 5 स्टेप में करें तैयार