
Lehenga Designs For Engagement: शादी का सीजन आते ही लड़कियां अपनी बहन या कजिन की शादी को लेकर सबसे ज्यादा एक्साइटेड होती हैं। खासकर गोल धना सेरेमनी (एंगेजमेंट जैसा ही एक गुजराती रस्म), जिसमें हर कोई सबसे अलग और ग्लैमरस दिखना चाहता है। जाह्नवी कपूर अपनी सौतेली बहन के गोल धना सेरेमनी में सबसे खास लगीं। उन्होंने इस सेरेमनी के लिए क्रीम शेड्स में लहंगा चुना था। अगर आप भी सगाई सेरेमनी में स्पेशल लुक पाना चाहती हैं, तो जाह्नवी कपूर से इंस्पार्ड लहंगा ट्राई कर सकती हैं। तो चलिए दिखाते हैं, 5 लहंगा डिजाइंस, जिसमें बोनी कपूर की लाडली बहुत ही ग्लैमरस लगीं।
अंशुला के गोल धना सेरेमनी में जाह्नवी ने क्रीम कलर का लहंगा पहना था। सीक्वेंस और थ्रेड वर्क से सजे लहंगा में अदाकारा बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। अदाकार ने लहंगे के साथ ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहना था। उन्होंने इसके साथ मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था।
जाह्नवी कपूर मल्टीकलर लहंगे में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। इस लहंगे पर फ्लोरल प्रिंट और सीक्वेंस वर्क किया गया है, जो इसे एक मॉडर्न टच देता है। डीप-नेक ब्लाउज के साथ एक्ट्रेस ने इसे स्टाइल किया है और इसके साथ डार्क ब्लू दुपट्टा कैरी किया है, जिसे गोल्डन बेल्ट से सिक्योर किया गया है। सगाई सेरेमनी के लिए आप भी इस तरह का लहंगा ट्राई कर सकती हैं और अपने लुक में गॉर्जियस चार्म ऐड कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: XL गर्ल्स लगेंगी कर्वी, इंगेजमेंट में पहनें अंशुला कपूर से 7 लहंगे
चाहे आपकी खुद की सगाई हो या फिर बहन की, पिंक कलर का लहंगा पहनकर आप पूरी महफिल लूट सकती हैं। जाह्नवी कपूर का शिफॉन और नेट फैब्रिक से बना यह लहंगा बेहद खूबसूरत लगता है। पूरे लहंगे पर पर्ल वर्क किया गया है, जो इसे और भी रॉयल बनाता है। ऐसे लहंगे के साथ मैचिंग ज्वेलरी और हल्का मेकअप कैरी करें, ताकि लहंगे का ग्रेस और भी निखरकर आए। वैसे तो जाह्नवी के ये लहंगे डिजाइनर कलेक्शन से हैं, लेकिन इसी तरह का लुक आपको कम दाम में दिल्ली के चांदनी चौक मार्केट से भी मिल सकता है।
और पढ़ें: करवा चौथ पर बनवाएं 10K में नथ, देखें लाइटवेट ट्रेंडी डिजाइंस
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.