
Janmashtami Drawing: जन्माष्टमी का पर्व आते ही उत्साह बढ़ जाता है। इस बार श्री कृष्ण महोत्सव 4 सितंबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर अगर आपका बच्चा स्कूल में ड्राइंग बनाने वाला है या फिर घर पर ही कान्हा की प्यारी सुंदर तस्वीर बनाना चाहता है तो यहां हम आपके लिए हैं आसान और खूबसूरत Janmashtami Drawing Ideas। इनमें श्री कृष्ण बांसुरी से माखन-मटकी जैसी तस्वीरें शामिल कर सकते हैं।
जन्माष्टमी पर बच्चे बांसुरी और मुकुट की ड्राइंग बना सकते हैं। इसमें आर्ट चार्ट पर भगवान कृष्ण की प्रिय बांसुरी के साथ मुकुट और मोरंपख बहुत ही शानदार उकेरा गया है। जबकि नीचे की तरफ हैप्पी जन्माष्टमी लिखा हुआ है। आसपास फूल बनाकर इसे सुंदर बनाया जा सकता है। यह 1-4 क्लास के बच्चों के लिए बेस्ट है।
क्लास 3-6 के बच्चों के लिए यह आर्ट कमाल की है। जहां आर्ट पेपर पर माखन से भरी दो सजी हुई मटकियां, मोरपंख और बांसुरी का संयोजन दिखाया गया है। यह श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2026 को जीवंत लुक देगा। पारंपरिक लटकन और जन्माष्टमी विशेज स्लोगन इसकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं।
5-8 क्लास के बच्चों के लिए इस आर्ट को विकल्प बनाया जा सकता है। इसे जीवंत लुक देने के लिए चार्ट पेपर में हरे रंग से बांसुरी बनाते हुए पंखों से फैलाकर सुंदर मोर का चित्रण किया गया है। साथ में Happy Janmashtami 2026 सुंदरता बढ़ा रहा है। यह रंग-बिरंगे लुक के लिए बेस्ट है।
ये भी पढ़ें- राधे-राधे बोलकर दें जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, भेजें कृष्ण भक्ति मैसेज
इस खूबसूरत आर्ट में कलर्स की बजाय खूबसूरत पेंसिल और कलर स्केच का इस्तेमाल किया गया है। बाल गोपाल का मनमोहक रूप, माखन की मटकी, बांसुरी और मोरपंख को बेहद सहजता से दर्शाया गया है। कोने में श्री राधा का मुहर और बॉर्डर पर बना डिजाइन इसे क्लासिक और सादगी लुक देता है। यह 6-9 क्लास के लिए बेस्ट है।
ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की झांकी कैसे सजाएं
जन्माष्टमी के इस पावन पर्व पर बाल गोपाल के प्रेम-उल्लास को दर्शाती यह खूबसूरत आर्ट, कॉम्पिटिशन में आपको विजेता बनाने में मदद कर सकतीहै। इसमें Janmashtami Slogan लिखने के साथ बाल गोपाल का मनमोहक स्वरूप का कटआउट उकेरा गया है। साथ में रूई से सजी माखन की मटकी और मुस्कुराती हुई प्यारी सी गौ माता पारंपरिक लुक देती है। यह कक्षा 6-10 क्लास के बच्चों के लिए बेस्ट है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.