Janmashtami WhatsApp Status Wishes: जन्माष्टमी 2026 के लिए यहां पढ़ें खूबसूरत भक्तिमय संदेश, श्रीकृष्ण के अनमोल विचार, स्टेटेस और दोस्तों-परिवार को भेजने वाले मैसेज की लिस्ट।

Janmashtami 2026 Wishes in Hindi: जन्माष्टमी का त्योहार पर हर ओर लड्डू गोपाल के भक्ति और उत्साह का माहौल है। अगर आप भी इस साल अपने दोस्तों, परिवार, और प्रियजनों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो या फिर व्हाटएस्प, इंस्टाग्राम पर Janmashtami WhatsApp Status लगाना चाहते हैं यह आपको मिलेंगे खूबसूरत और भक्तिमय संदेश, जिसमें श्री कृष्ण जन्माष्टमी विशेज, श्री कृष्ण के अनमोल विचार, जन्माष्टमी स्टेटस और संदेश शामिल हैं।

जन्माष्टमी स्टेटस

  • राधे राधे बोलो मन में प्रेम घोलो जय कृष्णा! हैप्पी जन्माष्टमी
  • जहां कृष्ण है, वहां प्रेम है ,वहीं विश्वास है और उम्मीद भी है।
  • मेरे कान्हा की मुस्कान ही मेरी सबसे बड़ी खुशी है, जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
  • मुरली की धुन और कान्हा का नाम, यही है मेरी जिंदगी का सुकून।
  • कृष्ण नाम में ही शक्ति है, कृष्ण भक्ति में ही शांति है।
  • मन में कृष्ण, होठों पर राधे-राधे, हैप्पी जन्माष्टमी।
  • हर पल कान्हा का साथ रहे, जीवन में खुशियों की बरसात रहे।
  • नटखट नंदलाल के भक्ति में रंग जाए मेरा पूरा संसार।
  • राधे कृष्णा का नाम लो, जीवन को खुशहाल करो।

परिवार के लिए जन्माष्टमी शुभकामनाएं

  • श्री कृष्ण की कृपा आपके जीवन से सभी दुख दूर करें और सुख समृद्धि से घर भर दे। जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • कान्हा जी आपके जीवन में प्रेम शांति और खुशियों के रंग भर दे। आपको और आपके परिवार को जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं ।
  • मुरली मनोहर आपके हर कदम पर साथ रहे और जीवन की हर मुश्किल को आसान बनाएं। शुभ जन्माष्टमी।
  • नंदलाल की कृपा से आपके घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहे। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई।
  • कृष्ण की भक्ति में ऐसे रंग जाए, मन की हर चिंता दूर हो जाए। आपको जन्माष्टमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं।
  • जिस घर में कान्हा का नाम गूंजता है, वहां खुशियां खुद चली आती है। आपके घर में भी हमेशा खुशियां बनी रहे। शुभ जन्माष्टमी।
  • लड्डू गोपाल की कृपा आपके परिवार पर सदैव बनी रहे और आपका जीवन प्रेम और खुशियों से भरा रहे।
  • श्री कृष्णा आपके जीवन में उम्मीद की नई रोशनी और सफलता की नई राह लेकर आए। जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
  • कान्हा की मुरली की मधुर धुन आपके जीवन की सभी गम भुला दे और खुशियों से भर दे। जय श्री कृष्णा!
  • इस जन्माष्टमी पर इतनी सी प्रार्थना है कि कान्हा का आशीर्वाद हमेशा आपके और आपके परिवार के साथ बना रहे। शुभ जन्माष्टमी।

ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की झांकी कैसे सजाएं ?

श्री कृष्ण के अनमोल विचार

  • कर्म करते रहो फल की चिंता मत करो।
  • मनुष्य अपने विश्वास से बनता है, जैसा विश्वास करता है वैसा ही बन जाता है।
  • जो हुआ अच्छे के लिए हुआ, जो हो रहा है अच्छे के लिए हो रहा है, जो होगा वो भी अच्छे के लिए होगा।
  • क्रोध से भ्रम पैदा होता है और भ्रम से बुद्धि का नाश होता है।
  • अपने मन को नियंत्रित करना ही सबसे बड़ी विजय है।
  • जो व्यक्ति अपने मन पर विजय पा लेता है, उसके लिए मन‌ सबसे अच्छा मित्र बन जाता है।
  • परिवर्तन संसार का नियम है, जो आज है वह कल नहीं रहेगा।
  • सच्चा ज्ञान वही है जो मनुष्य को अहंकार से दूर रखें।
  • जो व्यक्ति सुख-दुख लाभ हानि और जीत हार में समान रहता है, वही वास्तव में स्थिर बुद्धि वाला है।
  • भय से नहीं अपनी कर्तव्य और सत्य के मार्ग पर चलकर जीवन जियो।

ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर राधा रानी जैसी दिखेगी बेटी, 7 खूबसूरत लहंगा चोली

दोस्तों को भेजने वाले जन्माष्टमी संदेश

  • मेरे प्यारे दोस्त को जन्माष्टमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कान्हा हम सभी को हमेशा एकजुट और खुश रखे। जय श्री कृष्णा।
  • दोस्ती के खूबसूरत रिश्ते में हमेशा कान्हा जी की कृपा बनी रहे। तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
  • इस जन्माष्टमी पर कान्हा से यही दुआ है कि हमारे परिवार में हमेशा प्यार हंसी और खुशियां बनी रहे। शुभ जन्माष्टमी
  • कान्हा की मुरली जैसी मधुर हो तुम्हारी जिंदगी और राधा कृष्ण की प्रेम जैसी खूबसूरत हो हर रिश्ते की डोर। जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
  • घर में कान्हा का आगमन हो, खुशियों की बरसात हो और चेहरे पर मुस्कान हो। आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

आशीर्वाद वाले जन्माष्टमी संदेश

  • कान्हा आपके जीवन में सुख समृद्धि और शांति का आशीर्वाद बनाए रखें। शुभ जन्माष्टमी।
  • लड्डू गोपाल की कृपा से आपके घर में हमेशा खुशियों का दीप जलता रहे।
  • श्री कृष्ण आपके सभी कष्ट दूर करें और नई शुरुआत में सफलता का आशीर्वाद दे।
  • नंदलाल का आशीर्वाद आपके परिवार पर सदैव बना रहे और जीवन प्रेम से भरा रहे।
  • कान्हा आपकी हर मनोकामना पूरी करें और जीवन को खुशियों से भर दे। जय श्री कृष्णा।