
लाइफस्टाइल टिप्स: धूल, मिट्टी, प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल और मौसम की मार के चलते हमारी स्किन और बालों पर सबसे ज्यादा इफेक्ट पड़ता है। खासकर सर्दी के दिनों में सिर की स्कैल्प बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है और यह डैंड्रफ का रूप ले लेती है। कई बार तो लोगों की खोपड़ी में एकदम मोटी लेयर डैंड्रफ की जम जाती है, जिससे हेयर फॉल, ड्राई हेयर, फ्रिजी हेयर जैसी समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि क्या कोई ऐसी होम रिमेडी है जिससे हम एक ही वॉश में डैंड्रफ को साफ कर सके? तो चलिए हम आपको बताते हैं जावेद हबीब का एक ऐसा नुस्खा जिससे आप आसानी से डैंड्रफ को साफ कर सकते हैं।
सर्दी वाले डैंड्रफ का आसान इलाज
हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया है कि सर्दी में आप डैंड्रफ का इलाज कैसे कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने एक कप दही में एक कप सिरका यानी कि व्हाइट विनेगर को अच्छी तरह से मिलाया। फिर एक ब्रश की मदद से इस पेस्ट को स्कैल्प में लगाया और इसे आधे से 1 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दिया। इसके बाद जावेद हबीब ने बताया कि आप किसी भी रेगुलर शैंपू से अपने बाल को धो सकते हैं। हफ्ते में सिर्फ एक बार इस पेस्ट का इस्तेमाल करने से डैंड्रफ जड़ से गायब हो जाएगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जावेद हबीब का नुस्खा
जावेद हबीब का यह डैंड्रफ हटाने का नुस्खा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं। कोई इस नुस्खे को बहुत कारगर बता रहा है, तो कोई बोल रहा है कि क्या इससे बालों को मजबूती भी मिलती है? बता दें कि दही में प्रोबायोटिक पाए जाते हैं जो हमारी स्कैल्प के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इतना ही नहीं व्हाइट विनेगर में क्लीनिंग एजेंट पाए जाते हैं, जो खोपड़ी में होने वाले इन्फेक्शन को कम करते हैं और डैंड्रफ को जड़ से हटाने में मदद करते हैं। ऐसे में आप भी हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.