लहंगा में जाह्नवी कपूर लगती हैं कयामत, 8 PHOTOS देख बन जाएं स्टाइलिश दीवा

Published : Feb 23, 2023, 04:09 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. जाह्नवी कपूर बहुत ही कम वक्त में बॉलीवुड में एक खास जगह बना चुकी हैं। ट्रेडिशनल हो या फिर वेस्टर्न हर लुक में वो कयामत लगती हैं। वो लहंगा से लेकर साड़ी तक में काफी स्टाइलिश लगती हैं। उनका परफेक्ट फिगर उभर कर सामने आता है।

PREV
18

शादियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में अगर आपको दोस्त या रिश्तेदार की शादी में शिरकत करना है, लेकिन लहंगा को लेकर कन्फ्यूज हैं तो हम आपको जाह्नवी कपूर (jhanvi kapoor) के लहंगा लुक्स को दिखाते हैं। जिससे कुछ आइडिया लेकर आप भी अपना लहंगा डिजाइन कर सकती हैं। इसके साथ कौन सी ज्वेलरी और कैसा मेकअप होगा वो अदाकारा के लुक्स को देखकर समझ सकती हैं। तो दिखाते हैं अदाकारा का लहंगा लुक्स।

28

जाह्नवी कपूर का लेटेस्ट ट्रेडिशनल लुक काफी वायरल हो रहा है। वो हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की इंगेजमेंट पार्टी के लिए ग्लिटर पेस्टल ग्रीन लहंगा चुना था। इसके साथ ही उन्होंने हैवी इयरिंग पहना था। न्यूड मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट कर रही थीं।

38

आज कल सिल्वर स्टोन लहंगा ट्रेंड में हैं। आदाकारा ने  सिल्वर स्टोन डिजाइनर लहंगे के साथ बालों को लाइट कर्ल रखा हुआ है। डायमंड इयरिंग कैरी की हुई हैं। लहंगे में जो सबसे ज्यादा आकर्षित कर रही है वो है डिजाइनर ब्लाउज। तो अगर आप भी इस तरह का कुछ पहनना चाहती हैं तो ब्लाउज किसी डिजाइनर के पास ही बनवाइएगा।

48

अगर आप शादी में हैवी लहंगा से दूर कुछ अलग पहनने की ख्वाहिश रखती हैं, तो अदाकारा का ये लुक आपके लिए परफेक्ट होगा।क्रीम कलर के प्रिंटेड लहंगे में एक्ट्रेस काफी सिंपल और खूबसूरत दिख रही हैं। नेकलेस और सटल मेकअप से उन्होंने अपने लुक को पूरा किया है।
 

58

जाह्नवी कपूर ग्रीन कलर के फिश कट लहंगा में काफी खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्ट्रिप ब्लाउज पहनी हुई हैं। बालों को खुला छोड़ी हैं और मिनिमल मेकअप किया है। अदाकारा ने अपने आंखों को स्मोकि टच दिया है।

68

जाह्नवी कपूर डल गोल्डन कलर का लहंगा चोली पहने हुई हैं। लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने ने कानों में बड़े-बड़े इयररिंग्स और मांगटीका लगाए हुए हैं। इसके साथ ही बालों को ओपन करके सटल मेकअप में नजर आ रही हैं।

78

बोनी कपूर की लाडली लहंगा चोली पहने काफी खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस लहंगा चोली पहने काफी खूबसूरत लग रही हैं.एक्ट्रेस ने बैकलेस चोली पहनी है जो उनके ट्रेडिशनल लुक को भी सेंशुअस बना रही है। चूड़ी और एयरिंग के जरिए उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

88

अगर आप अपनी दोस्त की शादी में जा रही हैं। ऐसे में ज्यादा चकमक लहंगा से बचना चाहती हैं तो ये लुक काफी अच्छा रहेगा। मल्टीकलर का फ्लोरल लहंगा में जाह्नवी काफी गॉर्जियस लग रही हैं। अदाकारा ने लहंगे को बोल्ड बनाने के लिए स्टैपी ब्लाउज को मैच किया है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को वेवी कर्ल कर खुला रखा है।मिनिमल मेकअप और नेकलेस को लुक को पूरा किया है।

और पढ़ें:

8 PHOTOS में देखें हिना खान का Summer looks, खूबसूरती और बोल्डनेस देख उड़ जाएंगे होश
 

41 साल की अदाकारा सुबी सुरेश की इस बीमारी से मौत, जानें लक्षण-ट्रीटेमेंट और बचाव
 

Recommended Stories