Kajal Hacks: आंखों के नीचे बार बार फैल जाता है काजल? 5 ट्रिक्स से दिनभर रहेगा परफेक्ट

Published : Aug 23, 2026, 06:00 PM IST
Kajal Makeup Tips

सार

Kajal Smudge Hacks: आंखों में काजल लगाने के बाद कुछ ही घंटों में स्मज हो जाता है, तो प्रोडक्ट बदलने से पहले इन आसान काजल ट्रिक्स को जरूर आजमाएं। यहां जानें उन 5 हैक्स के बारे में जो पूरा फैशन गैम बदल देंगी।

कहते हैं कि आंखों की खूबसूरती काजल से होती है। पहले तो इसे घर पर तैयार किया जाता है लेकिन अब बाजार में महंगे-महंगे स्मज प्रूफ और वॉटरप्रूफ काजल पेंसिल की भरमार है। आपने भी इन्हें खरीद हुआ है बावजूद इसके आंखों के नीचे काजल अक्सर फैल जाता है तो प्रोडक्ट नहीं ट्रिक्स बदलने की जरूरत है। अगर आप चाहती हैं की आपका काजल पूरा दिन टिका रहे तो यह 5 हैक्स काम आसान करेंगी।

आखिर काजल क्यों फैलता है?

काजल के स्मज होने या फैलने का सबसे कारण आंखों के आसपास मौजूद ऑयल, पसीना और नमी होती है। कई लोगों में आंखों से पानी आने की समस्या भी होती है, इस वजह से भी काजल फैल जाता है।

काजल को फैलने से कैसे बनाएं ?

1) वॉटरलाइन की सफाई

स्किन पर मेकअप करने से पहले जैसे साफ किया जाता है, ठीक उसी तरह आंखों की सफाई भी जरूरी है। इसके लिए एक क्लीन क्यू टिप से वॉटरलाइन को अच्छी तरह पोंछ लें। ऐसा करने से नेचुरल तेल और नमी साफ हो जाएगी। इसी कारण से अक्सर काजल स्मज हो जाता है।

2) काजल पेंसिल का वॉर्मअप

नई काजल पेंसिल हो या पुरानी, इसे सीधे आंखों पर लगाने से पहले हाथों में एक-दो बार चलाकर देखें। यह छोटी सी ट्रिक बहुत काम की है और काजल पहले से ज्यादा गहरा नजर आता है, साथ ही आंखों पर बहुत आसानी से ग्लाइड करता है।

3) ब्लैक आईशैडो का इस्तेमाल

अगर आप लंबे समय के लिए किसी इवेंट में जा रही हैं और चाहती हैं कि काजल खराब न हो ब्लैक आईशैडो का यूज करना बेहतरीन रहेगा। आंखों पर काजल लगाने के बाद एक छोटे ब्रश में आईशैडो ले और इसे काजल के ठीक नीचे हल्का डैब करके लगाएं। यह नमी को सोखते हुए काजल स्मज होने से बचाता है।

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर पहनें 7 खूबसूरत साड़ियां, कियारा आडवाणी से लें इंस्पिरेशन

4) स्कैच आईलाइन का यूज

काजल 15-24 घंटे के लिए जस का तस रहे तो आप स्कैच आईलाइनर का इस्तेमाल करें। काजल लगाने के बाद स्कैच से लेयरिंग करके सूखने दें।

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर घर सजाने के लिए बनाएं ये 5 खूबसूरत डिजाइन

5) Setting Spray का उपयोग

यह सबसे काम की ट्रिक है। काजल लगाने के बाद एक साफ क्यू टिप में थोड़ा सा सेटिंग स्प्रे छिड़के और इसे काजल के ऊपर हल्के हाथों से डैब करते हुए अप्लाई करें। ऐसा करने से भी काजल नहीं फैलता।

काजल लगाने के आसान टिप्स

  • एक लेयर से ज्यादा मोटा काजल मत लगाएं
  • आंखों के नीचे ज्यादा क्रीम या ऑयली प्रोडक्ट लगाएं
  • अगर क्रीम लगाई हैं तो लूज पाउडर से सेट करें
  • जेल बेस काजल की बजाय पेंसिल का इस्तेमाल करें

वॉटरप्रूफ और स्मजप्रूफ काजल में अंतर

  • Waterproof Kajal पानी और नमी के संपर्क में आने के बाद एक जैसा रहते हैं
  • Smudge proof Kajal ट्रांसफर न होने वाले फॉर्मूलेशन पर तैयार किया जाता है

अपने लिए कौन सा चुनें- अगर आपके आंखों से पीना आता है नमी रहती है तो वॉटरप्रूफ काजल बेस्ट है। वहीं, काजल अगर हमेशा फैल जाता है तो आप स्मजप्रूफ को विकल्प बना सकती हैं।

सोर्स- इंस्टाग्राम

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Rakhi Mehndi Design: राखी पर उंगलियां दिखेंगी प्यारी, देखें 7 डिजाइन
Raat Rani Plant Growing Tips: गमले में भी आसानी से उगेगी रातरानी, जानें घर पर पौधा लगाने और तेजी से बढ़ाने का तरीका