करवा चौथ 2026 पर साड़ी पहनने के लिए काजोल के पांच फेस्टिव लुक्स से आइडिया लें। मस्टर्ड-ब्लू, लाल, पीच-ऑरेंज और ओम्ब्रे साड़ियों को खास ब्लाउज और जूलरी के साथ स्टाइल करें। यहां देंखे 5 साड़ी डिजाइंस।
करवा चौथ पर लाल रंग पहनना पसंद है, तो काजोल की यह साड़ी आपके लिए अच्छी इंस्पिरेशन हो सकती है। उन्होंने गोल्डन ज्योमेट्रिक डिजाइन और फ्लोरल मोटिफ्स वाली लाल साड़ी पहनी थी। साड़ी का ट्रेडिशनल लुक इसे फेस्टिव मौके के लिए खास बनाता है। काजोल ने इसके साथ मैचिंग ब्लाउज, कुंदन चोकर और ईयररिंग्स पहने। बालों को बन में बांधकर उन्होंने लुक को क्लासी रखा। आप भी लाल सिल्क या जॉर्जेट साड़ी के साथ गोल्ड जूलरी पहन सकती हैं। अगर साड़ी पर ज्यादा काम है, तो जूलरी को हल्का रखें।
25
पीच-ऑरेंज टिशू सिल्क साड़ी
अगर आप हर बार लाल साड़ी पहनने के बजाय कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो काजोल का पीच-ऑरेंज लुक पसंद आ सकता है। उनकी टिशू सिल्क साड़ी में हल्की चमक और ग्रीन-पर्पल बॉर्डर था। इसके साथ उन्होंने ब्राइट पिंक स्लीवलेस ब्लाउज पहना, जो पूरे आउटफिट को अट्रैक्टिव बना रहा है।। करवा चौथ पर आप पीच, ऑरेंज या कोरल रंग की साड़ी के साथ गुलाबी ब्लाउज पहन सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन पारंपरिक होने के साथ थोड़ा मॉडर्न भी लगेगा।
35
मस्टर्ड से सेज ग्रीन शेड वाली ओम्ब्रे साड़ी
काजोल की यह टू-टोन साड़ी उन महिलाओं के लिए अच्छी पसंद है, जिन्हें सॉफ्ट और एलिगेंट लुक पसंद है। डिजाइनर पुनीत बालाना की इस ऑर्गेंजा सिल्क साड़ी में ऊपर मस्टर्ड येलो रंग था, जो नीचे की ओर सेज ग्रीन शेड में बदलता नजर आया। गोल्डन बॉर्डर और एम्ब्रॉयडरी ने इसे फेस्टिव टच दिया। एक्ट्रेस ने इसके साथ हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला स्लीवलेस ब्लाउज, झुमके और मैचिंग पोटली बैग कैरी किया। करवा चौथ पर आप भी ओम्ब्रे साड़ी चुन सकती हैं। इसके साथ गोल्डन ब्लाउज और हल्की जूलरी पहनने से लुक खूबसूरत लगेगा।
45
पिंक साटन साड़ी
अगर आपको पिंक कलर पसंद है, तो इस करवा चौथ को आप काजोल की तरह पिंक साटन साड़ी ले सकती हैं। गोल्डन बॉर्डर इस साड़ी को फेस्टिव लुक दिया है। काजोल ने इसके साथ रानी पिंक ब्लाउज, गोल्ड चोकर और मैचिंग झुमकी पहनी। बालों को बन में बांधकर उन्होंने मेकअप को सॉफ्ट रखा।
काजोल का पिंक सीक्वेंस साड़ी फेस्टिव लुक के लिए शानदार है। उन्होंने इस साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना है। बालों को ओपन रखा है और सॉफ्ट मेकअप किया है। आप काजोल की तरह साड़ी 2 से 5 हजार रुपए के अंदर खरीद सकती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.