
काजोल उम्र 51 साल...शिल्पा शेट्टी उम्र 50 साल पर दोनों आज भी लगते हैं बवाल। 90 के दशक की टॉप हीरोइनों में शामिल दोनों अदाकारा आज भी लाखों फैंस का दिल अपने एक्टिंग के साथ-साथ फैशन से धड़का देते हैं। यंग गर्ल को वो फैशन और फिटनेस में टक्कर देती नजर आती हैं। हाल ही में दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर साड़ी लुक फ्लॉन्ट किया। जिसमें वो कमाल की लग रही थी। हम यहां उनके शिफॉन साड़ी लुक के बारे में डिटेल में बताएंगे और आप देखकर तय करें कि किसका लुक सबसे अच्छा है और किसे आप कॉपी करेंगी।
शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर क्लासिक लेकिन वाइब्रेंट लुक में तस्वीर शेयरी की। उन्होंने ड्यूल शेड्स, पीले (lime green) और लाल रंग के शेड्स वाली एक सुंदर शिफॉन साड़ी पहनी थी। साड़ी के बॉर्डर पर मिरर वर्क और जरी की बारीक कढ़ाई की गई है, जो इसे फेस्टिव लुक दे रही है।
इसके साथ उन्होंने मिरर वर्क वाला लाल स्लीवलेस ब्लाउज पेयर किया है, जो साड़ी के रंगों को खूबसूरती से कॉम्प्लीमेंट कर रहा है। ज्वेलरी और मेकअप की बात करें तो अदाकारा ने एक हैवी कुंदन और पन्ना (Emerald) चोकर सेट पहना है। उनके बाल खुले और वेवी स्टाइल में हैं। मिनिमल मेकअप रखा था।
वहीं काजोल का लुक सादगी और मॉडर्निटी का एक बेहतरीन संगम था। उन्होंने एक प्लेन ऑफ व्हाइट शिफॉन की साड़ी पहनीं थी, जो बहुत ही सोबर और ग्रेसफुल लग रही थी। अदाकारा के इस पूरे लुक की जान उनका ब्लाउज था। उन्होंने नेट के फैब्रिक वाला एक 'की-होल' नेकलाइन वाला ब्लाउज पहना है, जिस पर मोती या धागे का बारीक काम नजर आ रहा है। यह ब्लाउज फुल स्लीव्स में है और इसे एक केप स्टाइल टच दिया गया है।
उन्होंने अपने बालों का एक लो-बन (जुड़ा) बनाया हुआ था और कान में बड़े झुमके पहने थे। मिरर के सामने खड़ा उनका यह पोज बहुत ही क्लासी वाइब्स दे रहा है। इस साड़ी में वो स्लिम भी नजर आ रही थीं। जहां शिल्पा का लुक ट्रेडिशनल और रंगों से भरपूर है, वहीं काजोल का लुक मोनोक्रोम और मॉडर्न स्टाइल को दिखाता है। आप अलग-अलग ओकेजन पर इन्हें कॉपी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Eid पर ट्राई करें Marodi Embroidery Suit, पाएं Hina Khan जैसा नवाबी स्टाइल
और पढ़ें: Eid पर सूट का श्रृंगार करें प्लेन चूड़ियों के संग, कॉम्बिनेशन के लिए चुनें ये हैंड बैंगल्स
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.