Karwa Chauth Alta Designs: करवाचौथ के खास लुक में देसी अंदाज जोड़ने के लिए पैरों पर बनाएं आलता के खूबसूरत और आसान डिजाइन। देखें लेटेस्ट आलता डिजाइन आइडिया।
करवा चौथ में आप मेहंदी लगाने के बजाय पैरों में आलता के खूबसूरत डिजाइन सजा सकती हैं। आलता पेन की मदद से पैरों में फूलों के डिजाइन बनाएं या फिर पत्तियों के डिजाइन को सजाएं। मार्केट में 100 रु के अंदर आपको आलता पेन मिल जाएंगे, जिससे महीन या फिर बड़े फूल पत्तों वाली डिजाइन आसानी से तैयार किए जा सकते हैं।
25
उंगलियों में भरा डिजाइन
नाखूनों में पसंदीदा नेल पॉलिश लगाने के बाद अलता पेन या फिर लिक्विड से उंगलियों को भर लें। इसके बाद आप सफेद पेन की मदद से पैरों में डिजाइन तैयार कर सकते हैं। सर्कल या फिर फ्लोरल डिजाइन के ऑप्शंस चुनें।
35
गोल टिक्की से सजाएं आलता
अगर आपको आलता में डिजाइन बनाना नहीं आता है, तो केवल सर्कल की मदद भी आलता को पैरों में सजाया जा सकता है। आप पैरों के साइड में हाफ सर्कल डिजाइन बना सकती हैं।
45
बिंदी से करें आलता की आउटलाइन
आप सिंपल आलता को करवाचौथ में खास बनाने के लिए बिंदी की मदद से डिजाइन तैयार कर सकती हैं। अलगर आपके पास एक्रेलिक कलर हैं, तो भी आलता को सजाया जा सकता है।
55
हाफ सर्कल से क्रिएट करें लुक
आप हाफ सर्कल की मदद से आलता लुक को क्रिएट करें और फिर आउटलाइन को सफेद रंग से बनाएं। इस तरीके से बिना मेहंदी के भी पैरों को सुंदर दिखा सकती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.