Modern Karva Chauth Mehndi Designs Simple: करवा चौथ स्पेशल मेहंदी तलाश रही हैं तो यहां देखें बॉलीवुड सेलेब इंस्पायर्ड फुल हैंड, हाफ, मिनिमल और भरवा मेहंदी की लेटेस्ट सिंपल डिजाइन।
करवा चौथ 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं बॉलीवुड में भी इसका क्रेज देखा जा रहा है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाथों में मेहंदी लगी तस्वीर शेयर की है। ऐसे में यहां देखें सेलेब स्टाइल ट्रेंडी मेहंदी (Trendy Mehndi Designs), जिसे आप स्पेशल डे के लिए चुन सकती हैं।
27
प्रियंका चोपड़ा करवा चौथ मेहंदी
करवा चौथ 2025 के लिए प्रियंका चोपड़ा ने तैयारियां कर ली हैं। उन्होंने पति निक जोनस के नाम की मेहंदी लगाई। ये मेहंदी बेल पैटर्न पर है, जहां बीच में छोटा सा फूल बना हुआ है, जबिक बैक में साइड और फिंगर पर ज्यादा फोकस किया गया है।
37
मिनिमल मेहंदी डिजाइन (Minimal Mehndi)
अदिति राव हैदरी ने मिनिमल मेहंदी का ट्रेंड सेट किया है। उन्होंने ब्राडल मेहंदी (Bridal Mehndi Design) को रिप्लेस करते हुए हाफ मून सोबर डिजाइन चुनी। सेलेब फैशन पसंद करती हैं, करवा चौथ पर इसे ट्राई कर सकती हैं।
अगर मेहंदी लगानी नहीं चाहती हैं या फिर सोबर लुक चाहिए तो एलीगेंट दिखने वाली अरेबिक पैटन की सिंपल मेहंदी चुनें। टीवी शो इश्कबाज फेम सुरभि चंदाना ने अपनी शादी पर हाफ हैंड मेंहदी चुनी थी।
मांडला आर्ट सदियों से भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने भी मिनमल लुक फैशन फॉलो करते हुए छोटे गोले पर मेहंदी लगाई है। आप इसे बड़ी सी फूल-पत्तियों के साथ स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।
67
फुल हैंड मेहंदी डिजाइन (Karwa Chauth Full Hand Mehndi)
शादी बाद फर्स्ट करवाचौथ मनाने जा रही हैं तो दुल्हन जैसा सजना बनता है। मिनिमल ट्रेंड से हटकर फुल हैंड मेहंदी लगाएं। कटरीना कैफ ने भी शादी के लए भरवा मेहंदी लगाई थी।
77
लोटस मेहंदी डिजाइन (Lotus Mehndi)
करवा चौथ पर हिना खान जैसी लोटस मेहंदी भी लगा सकती है। ये मिनिमल+सोबर होकर भी खूबसूरत लगती है। हिना ने वेडिंग डे के लिए इसे चुना था, हालांकि आप करवा चौथ पर इसे रिक्रिएट कर शानदार लगेंगी।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.