Karwa Chauth Mehndi Designs: 10 मिनट में बढ़ाएं हाथों की खूबसूरती, देखें करवा चौथ स्पेशल मेहंदी डिजाइन

Published : Oct 09, 2025, 12:26 PM IST

Karwa Chauth Special Mehndi: करवा चौथ के लिए मेहंदी डिजाइन तलाश रही हैं, यहां देखें सिंपल और 10 मिनट में लगने वाली सिंपल मेहंदी जो हाथों की खूबसूरती बढ़ाने में कमी नहीं रखेंगी। 

PREV
16
करवा चौथ मेहंदी डिजाइन सिंपल

शादी से लेकर कोई भी तीज-त्योहार बिना हाथों में मेहंदी लगाएं पूरा नहीं होता है। ये फैशन के साथ हिंदू रीति रिवाजों का अहम हिस्सा है। कहते हैं मेहंदी का रंग जितना चटक होगा पतिदेव उतना ही प्यार करेंगे। करवा चौथ 2025 पर ट्रेंड को फॉलो करते हुए इस बार ट्राई करें सिंपल मेहंदी डिजाइन (Front Back Simple Mehndi Design), जो हाथों की खूबसूरत बढ़ाने में कमी नहीं रखेंगी। 

26
फिंगर मेहंदी डिजाइन

ऑफिस जाने वाली महिलाएं करवा चौथ पर ट्रेडिशन+फैशन फॉलो करते हुए इस तरह की फिंगर मेहंदी लगवा सकती हैं। यहां उंगलियों को भरते हुए बीच में छोटे-छोटे बनाए गए हैं। आप भी इसे खुद से 5 से 10 मिनट में लगा सकती है। ऐसी  मेहंदी आजकल यंग ब्राइड को खूब पसंद आ रही है। 

36
मांडला आर्ट मेहंदी की डिजाइन

हाथों को भरा दिखाना चाहती हैं तो इस तरह की मांडला आर्ट मेहंदी ट्राई करें। यहां गोलाकार आकृति के साथ बीच में बड़ा सा फूल बनाया जाता है और इसे फूल-पत्ती, अरेबिक डिजाइन के साथ सजाया जाता है। सिंपल होकर भी ये मेहंदी बहुत खूबसूरत लगती है। 

46
पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन

फ्लोरल पैटर्न पर हाफ हैंड मेहंदी (Half Hand Mehndi) मॉडर्न और एस्थेटिक वाइब के लिए परफेक्ट है। इस डिजाइन में खिलती हुई कली को दिखाया गया है, जो बहुत प्यारी लग रही है। जबकि फिगर टिप पर किसक्रॉस डिजाइन बनी है। आप भी इसे ट्राई करें। 

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: ब्रालेट भूलें करवा चौथ पर कोर्सेट ब्लाउज पहन बनाएं पिया को दीवाना

सिंपल मांडला डिजाइन फ्रंट हैंड 

ट्रेडिशन में थोड़ा फैशन ट्विस्ट जोड़ते हुए सिंपल मांडला आर्ट मेहंदी लगाएं। ये छोटे-बड़े हाथों को खूबसूरत दिखाने के परफेक्ट है। आप इसे बेल-बूटी, छोटे-छोटे फूलों  की डिजाइन के साथ आसानी से लगा सकती हैं। 

56
करवा चौथ मेहंदी की डिजाइन

फुल मांडला आर्ट पर ऐसी मेहंदी डिजाइन हाथों को उभार देने के साथ भरवा दिखाती है। आप शादी के बाद पहली बार व्रत रख रही हैं, तो इसे चुन सकती है। हथेली मेहंदी डिजाइन (Palm Mehndi) के लिए ये बढ़िया रहेगी। 

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर रोमांस का तड़का, कपल आउटफिट में दिखाएं जलवा

मिनिमल मेहंदी डिजाइन

जिन महिलाओं को मेहंदी की खुशूब नहीं पसंद वो ज्यादा तामझाम करने की बजाय इस तरह की मिनिमल मांडला आर्ट मेहंदी लगवाएं। आप इसे गोलाकार ढक्कन की मदद से 5 मिनट में आसानी से लगा सकते हैं। 

66
सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल

मेहंदी का रंग गहरा कैसे करें ?

मेहंदी का रंग बिना किसी कैमिकल के गाढ़ा करने के लिए आप नेचुरल मेहंदी (Natural Mehndi Powder) से डिजाइन बनाएं। ये प्राकृतिक तौर पर गाढ़ा रंग देती है। 

हिना मेहंदी का रंग कैसे गाढ़ा करें ?

मेहंदी को लगाने के बाद 3-4 घंटे सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद मेहंदी में सरसों या नारियल का तेल लगाएं, ये ऑक्सीडाइज्ड होकर मेहंदी का रंग गाढ़ा करता है। 

मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के लिए क्या लगाएं ?

आप चाहें तो मेहंदी का रंग डार्क करने के लिए लौंग का धुंआ, विक्स या भी सफेद चूना लगा सकती हैं। 

मेहंदी का रंग रचाने के लिए क्या लगाना चाहिए ?

मेहंदी कलर डार्क करने के लिए आप पानी और चीनी का घोल बनाएं और हल्के से हाथों पर लगाएं। ऐसा करने से भी मेहंदी का रंग लाल होता है। 

Read more Photos on

Recommended Stories