सराया का मतलब क्या है? कियारा-सिद्धार्थ ​​की बेटी का नाम क्यों खास

Published : Nov 29, 2025, 10:57 PM IST
कियारा-सिद्धार्थ के बच्चे का नाम

सार

saraayah name meaning: कियारा-सिद्धार्थ ने अपनी बेटी का नाम सराया चुना है। यह एक मॉडर्न, ग्लोबल और शाही एहसास वाला नाम है, जो अपनी यूनिकनेस के लिए पसंद किया जा रहा है। लेकिन आखिर इसका मीनिंग क्या है?

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी बेटी के लिए सराया (Saraya) नाम चुना है। जो कि बहुत की यूनिक और अर्बन स्टाइल वाला नाम लग रहा है। इसी नाम के सामने आने के बाद फैन्स यह जानना चाहते हैं कि आखिर इसका मतलब क्या है और यह इतना खास क्यों माना जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर यूनिक और ग्लोबल टच वाले नाम चुनते हैं सराया भी एक ऐसा ही मॉडर्न, रॉयल और मीनिंगफुल नाम है।

सराया का मतलब (Meaning of Saraya)

सराया नाम अलग-अलग भाषाओं और संस्कृतियों में अलग अर्थ रखता है, जो इसे और भी खास बनाता है।

अरबी भाषा में : सराया (Saraya) का अर्थ है महल, राजमहल या रॉयल कैसल। यानी एक ऐसा नाम जो शाहीपन, सुरक्षा, और गर्मजोशी का प्रतीक है।

हिब्रू भाषा में : इस नाम का अर्थ माना जाता है — “राजकुमारी”, “नॉबल लेडी”, या “भगवान की संरक्षित संतान”।

संस्कृत/भारतीय भाषा में : यह नाम भारतीय मूल का नहीं है, लेकिन इसका उच्चारण बेहद सौम्य और स्त्री-सुलभ है, और इसका अर्थ शक्ति और सौम्यता से जुड़ा माना जाता है।

इस तरह सराया एक ग्लोबल, मॉडर्न और एलीगेंट नाम है, जिसमें रॉयल टच भी है और सॉफ्टनेस भी।

और पढ़ें -  वाइट स्वेटर 10 साल रहेगा नया, इस तरह करें वूलन केयर+स्टोर

कियारा–सिद्धार्थ ने यह नाम क्यों चुना हो सकता है?

सेलिब्रिटी कपल सिद्धार्थ और कियारा ने ऑफिशियली इसका कारण शेयर नहीं किया, पर कई वजहें इसके पीछे अनुमान लगाई जा रही हैं। जैसे ये यूनिक और मॉडर्न नाम है जो भारत में कम सुना गया है। वहीं इंटरनेशनल साउंड करता है, जो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को पसंद आता है। साथ ही इसका अर्थ भी रॉयल और पॉजिटिव दोनों हो जैसे- महल, प्रिंसेस और नॉबल। साथ ही उच्चारण भी आसान है। भारत में हर भाषा में आसानी से बोला जा सकता है। इन सभी वजहों से सराया आज की मॉडर्न पेरेंटिंग में एक ट्रेंडी और रॉयल बेबी गर्ल नाम माना जा रहा है।

और पढ़ें  - तिब्बती स्वेटर 7 मार्केट, सिर्फ यहां मिलेंगे सबसे गर्म और ऑरिजनल स्वेटर!

नाम सराया के साथ मिडिल/लास्ट नेम कैसे लगेगा?

  • Saraya Malhotra — काफी रॉयल और एलीगेंट
  • Saraya Sidharth Malhotra — ग्लोबल अपील
  • Saraya Kiara Malhotra — बेहद यूनिक और बैलेन्स्ड

नाम का साउंड सॉफ्ट है, इसलिए यह किसी भी सरनेम के साथ अच्छा लगेगा।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

फैब्रिक हेयर एक्सेसरी से बालों को दें यूनिक टच, चुनें 6 डिजाइन
Hairstyle Scarf Ideas: ट्रेंडी स्कार्फ हेयरस्टाइल, बनाएं 7 ईजी हेयरडू