Plywood Cleaning Tips: प्लाईवुड पर चिपकी चिकनाई हटाने के 4 सिंपल टिप्स, बिना ज्यादा मेहनत चमक उठेगा किचन

Published : Sep 21, 2026, 10:10 AM IST
Plywood Cleaning Tips

सार

Remove Grease From Plywood: प्लाई पर चिपकी जिद्दी चिकनाई हटाने के लिए अपनाएं ये 4 आसान घरेलू तरीके। बिना ज्यादा मेहनत के किचन की प्लाई को साफ और चमकदार बनाएं।

किचन में भले ही चिमनी लगी हो लेकिन प्लाईवुड में गंदगी जम ही जाती है। ऐसा हवा में तेल के कण मिलने के कारण होता है। ग्रीस जैसी चिकनाई न केवल चिपचिपी हो जाती है कि सामान्य कपड़े से पोंछने पर भी प्लाई पूरी तरह साफ नहीं होती। हार्ड केमिकल का इस्तेमाल करने से प्लाई के खराब होने का रिस्क भी बढ़ जाता है। ऐसे में सिंपल टिप्स का इस्तेमाल कर आप प्लाई को चमकदार बना सकते हैं ताकि प्लाई भी खराब न हो और किचन भी चमक जाए।

डिशवॉश लिक्विड से चमक उठेगी प्लाई

किचन की प्लाई में अगर हल्की चिकनाई लगी है, तो आपको इसे घिसकर हटाने की जरूरत नहीं। आप गर्म पानी और डिशवॉश लिक्विड का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक कटोरी हल्के गर्म पानी में कुछ बूंदें डिशवॉश लिक्विड की मिक्स करें। इसमें माइक्रोफाइबर कपड़ा भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें और चिकनाई वाली जगह को धीरे-धीरे साफ करें। इसके बाद सूखे कपड़े से सतह को पोंछ दें। प्लाई को ज्यादा गीला करने की गलती न करें।

जिद्दी चिकनाई प्लाईवुड से हटाने के टिप्स

अगर चिकनाई थोड़ी पुरानी और जिद्दी है, तो डिशवॉश से साफ नहीं होती है। सफेद सिरके और पानी का हल्का घोल बेस्ट ऑफ्शन रहेगा। एक भाग सफेद सिरका और दो भाग पानी मिलाकर घोल तैयार करें। इसे सीधे प्लाई पर डालने के बजाय कपड़े पर लगाएं और चिकनाई वाली जगह को साफ करके देखें। धीरे-धीरे गंदगी आसानी से हट जाएगी।

और पढ़ें: Smart Furniture Buying Tips: छोटे घर में नया फर्नीचर लेने से पहले जान लें ये 5 स्मार्ट ट्रिक्स, कम जगह में दिखेगा बड़ा घर

बेकिंग सोडा का हल्का पेस्ट

बहुत ज्यादा जमी हुई चिकनाई के लिए बेकिंग सोडा का यूज करें। थोड़े से बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर हल्का पेस्ट बनाएं। इसे चिकनाई वाली जगह पर बहुत थोड़ी मात्रा में लगाएं और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। आप देखेंगे कि कपड़े से हटाने पर चिकनाई भी हट जाती है।

नींबू और डिशवॉश लिक्विड

नींबू में मौजूद एसिडिक करेक्टर ग्रीस को मिनटों में ढीला करने में मदद कर सकते हैं। एक कप पानी में कुछ बूंदें डिशवॉश लिक्विड और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। आप प्लाईवुड को गीले कपड़े से साफ करें। गंदगी हट जाएगी और किचन का प्लाईवुड चमक उठेगा।

और पढ़ें: Clove Uses At Home: सिर्फ खाने में ही नहीं, घर के इन 6 चीजों में खूब काम आती है लौंग

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

E Letter Baby Boy Names: बेटे के लिए चुनें E अक्षर से शुरू होने वाले 100 खूबसूरत नाम
अनंत चतुर्दशी पर दिखें हटकर, कार्ट करें अंकिता लोखंडे का साड़ी कलेक्शन