Clove Uses At Home: लौंग सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के काम नहीं आती। घर की खुशबू, किचन की गंध, कपड़ों, पूजा और DIY फ्रेगरेंस समेत इन 6 घरेलू कामों में लौंग का इस्तेमाल जानें। आसान और काम के घरेलू टिप्स यहां पढ़ें।
Clove Home Remedies: लौंग का इस्तेमाल आमतौर पर चाय, मसाले और कई व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन इसके घरेलू उपयोग भी काफी काम के हैं। इसकी तेज खुशबू और नेचुर गुणों के कारण लौंग को घर की रोजमर्रा की कई जरूरतों में शामिल किया जा सकता है। किचन से लेकर कपड़ों और घर की साफ-सफाई तक, लौंग के कुछ आसान यूज आपके काम को आसान बना सकते हैं। जानिए घर में लौंग के 6 उपयोग।
घर की खुशबू के लिए लौंग
लौंग की तेज और अच्छी खुशबू घर के माहौल को फ्रेश बनाने में मदद कर सकती है। कुछ लौंग को पानी में उबालकर या दालचीनी के साथ यूज करके नेचुरल खुशबू तैयार की जा सकती है।
किचन की गंध कम करने में उपयोगी
किचन में खाना बनाने के बाद मसालों या अन्य खाने-पीने की चीजों के कारण तेज महक को कम करने में मदद है। ऐसे में लौंग को पानी में उबालकर उसकी भाप और खुशबू से किचन का माहौल खुशबूदार होता है।
कपड़ों के बीच रखें लौंग
अलमारी या स्टोरेज बॉक्स में कपड़ों के बीच कुछ साबुत लौंग रखने से उनमें लौंग की खुशबू बनी रहती है। लौंग को सीधे न रखने के बजाय छोटी सूती पोटली में रखकर यूज करना बेहतर है।
इसे भी पढ़ें- Homemade Hair Conditioner: महंगे कैमिकल वाले नहीं, घर पर रखी इन 4 चीजों से बनाएं होममेड कंडीशनर
पूजा-पाठ में लौंग का यूज
लौंग का यूज कई भारतीय घरों में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में भी किया जाता है। इसे हवन सामग्री, पूजा की थाली या विभिन्न धार्मिक विधियों में परंपरा के अनुसार शामिल किया जाता है।
DIY पोटपौरी में डालें लौंग
घर की सजावट के साथ अच्छी खुशबू के लिए लौंग को सूखे फूलों, दालचीनी और संतरे के सूखे छिलकों के साथ पोटपौरी में मिला सकते हैं। इसे कमरे या सेंटर टेबल पर सजाकर रखा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- Pipe Cleaner DIY Decor: फ्लोरल वॉस से खूबसूरत लैंप तक, पाइप क्लीनर से घर सजाने के ये आइडियाज हैं कमाल
लौंग से बनाएं नेचुरल फ्रेगरेंस
लौंग को दालचीनी, संतरे के छिलके और पानी के साथ धीमी आंच पर गर्म करके घर के लिए नेचुरल फ्रेगरेंस तैयार कर सकते हैं। इसकी खुशबू खासतौर पर ठंडे मौसम में घर को खुशबूदार बनाने वाली एहसास देती है।
