
रसोई वो जगह है, जहां खाना बनाने से बर्तन धुलने का काम होता है। वैसे तो किचन को मॉडर्न बनाने के लिए होम इंटीरियर, टाइल्स और वॉल डेकोरेशन का सभी खास ख्याल रखते हैं, लेकिन जब बात सिंक की आती है तो इसे इग्नोर कर दिया जाता है, लेकिन ये ऐसी चीज है जो किचन को जीरो से हीरो बना सकती है। यहां देखें Latest Kitchen Sink Designs, जो किचन लुक की सुंदरता बढ़ाने के साथ आपके बजट में भी बैठेंगे। इस आर्टिकल में चेक करें Stainless Sinks के न्यू पीस।
किचन को एडवांस और फ्यूचरस्टिक बनाने के लिए डबल सिंक डिजाइन परफेक्ट है। ये स्टील विद मैट ब्लैक गनमेटल फिनिश पर आता है जो घर को प्रीमियम लुक देगा। साइड में ग्लास स्टाइल ऑटोमैटिक रिन्सर दिया गया है, जो गंदे बर्तनों को तेजी से साफ करता है। साबुन डिस्पेंसर, डिजिटल डिस्प्ले, कंट्रोल पैनल इसे मॉडर्न बना रहे हैं।आप इसमें बर्तन धोने के अलावा सूखा सकती हैं, किनारों पर दी गई ड्रेनबोर्ड जगह सब्जी काटकर साफ करने के लिए है। आप इसे ऑनलाइन-ऑफलाइन 4000-10000रु की रेंज में खरीद सकती हैं।
रसोई में जगह कम है तो यूटिलिटी मेन प्रियोरिटी देते हुए आप क्लासिक स्टेनलेस स्टील फिनिश पर आने वाला सिंक चुनें। ये ज्यादा टिकाऊ और मजबूत होता है और इसे साफ करना भी आसान है। ज्वाइंट फैमिली में रहने वाली महिलाओं के लिए ये बढ़िया है, गहराई होने से बड़े से बड़ा बर्तन आसानी से धोया जा सकता है। किनारे पर लगी एडजस्टेबल रॉक जरूरत के अनुसार इधर-उधर की जा सकती है। यहां पर फली, सब्जी धोना या फिर गीले बर्तनों का पानी भी सुखाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Gold Bracelet Girl: 2 ग्राम गोल्ड ब्रेसलेट, ऑफिस के लिए 5 फंकी पीस
आपके किचन काउंटरटॉप पर पत्थर लगे हैं तो ये सिंक बेहतरीन रहेगा। इसे टाइल्स के नीचे से फिट कियाा जाता है, जो क्लीन और फिनिशिंग देने के लिए परफेक्ट है। आप हाई ग्रेड स्टेनलेस स्टील मटेरियल और ब्रेश फिनिश पर ही इसे खरीदें। साथ में Gooseneck Tap लगवाएं जो रसोई को मॉडर्न और प्रोफेशनल लुक देगा।
ये सिंक अपार्टमेंट और फ्लैट में रहने वाले लोगों के लिए गेमचेंजर की तरह काम करेगा, यहां पर किचन अक्सर छोटे होते हैं। यदि रसोई ओपन एरिया और L शेप पर है तो इसे चुनना बनता है। आप इसे किसी भी कोने में लगवा सकती हैं, ये जगह बचाने के साथ लग्जरी लगता है। आप इसे ग्रेनाइट कंपोजिट या कॉर्ट्स वर्क पर ही खरीदें। मैट ब्लैक, ग्रे फिनिश इसे आधुनिक और रस्टिक वाइब देगा।
ये भी पढ़ें- Wooden Planter Panel: स्टाइल संग हरियाली की जुगलबंदी, वुडन पैनल प्लांटर
वेस्टर्न लुक से इंस्पायर्ड हिडन सिंक यूनिक होने के साथ मॉडर्न भी है। जो लोग किचन में लेस स्पेस और मिनिमलिस्ट लुक पसंद करते हैं तो वो इस तरह का कंसील्ड सिंक चुनें। इसकी सबसे बड़ी खासियत 360 डिग्री रोटेटिंग नल है, जिसे काम खत्म करने के बाद मोड़कर अंदर ही रख सकते हैं। सिंक के ऊपर कैप दिया जाता है जो प्राइवेसी के लिए बेस्ट है, इसके अलावा ज्यादा काम होने पर इसे बंद कर किचन प्लेटफॉर्म की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।