
Kora Muslin Saree: सिल्क, बनारसी, कॉटन, ऑर्गेंजा समेत बाजार में तमाम तरह की साड़ी डिजाइन खरीदी जा सकती है। अगर आप सेम पैटर्न की साड़ी पहनकर बोर हो चुकी हैं तो इस बार कुछ अलग ट्राई करते हुए कोरा मुसलिन साड़ी की डिजाइन खरीदें। ये हल्की होने के बावजूद रिच लुक देती है। ऑफिस जाने से लेकर फॉर्मल लुक इन्हें विकल्प बनाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Lac Bangles Designs: बीवी को गिफ्ट दें हैंडमेड लाख बैंगल, 1K में लें करवाचौथ गिफ्ट
साड़ी खरीदने का प्लान बना रही हैं तो कोरा मसलिन फैब्रिक को फ्लोरल कलमकारी डिजाइन पर खरीद सकती हैं। इसे नेचुरल रंगों, फूल पत्तियों और शेडिंग पैटर्न पर तैयार किया जाता है। आप इसे पार्टी-फंक्शन में हैवी ज्वेलरी संग वियर करें। इसके अलावा फॉर्मल लुक के लिए इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं। बाजार में 500-700 रुपए में इसे खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Skinny Girls Blouse: पतली गर्ल्स के कंधे लगेंगे खूब, ट्राय करें 4 नेकलाइन वाले फैंसी ब्लाउज
कोरा मसलिन और जामदानी साड़ी पार्टी लुक के लिए परफेक्ट विकल्प है। इसमें सुनहरे धागों के साथ ज्यामितीय पैटर्न पर फूल और बारीक धागों की कढ़ाई होती है। आप इसे वियर कर रॉयल लुक पा सकती हैं। ऑनलाइन-ऑफलाइन 1000 रुपए में ऐसी साड़ी मिल जाएगी।
जिन महिलाओं को सिल्क फैब्रिक पसंद है वो इस तरह की खूबसूरत साड़ी चुन सकती है। आप इसे वाइब्रेंट और मिनिमल कलर में चुनें। कंट्रास्ट पल्लू, या फिर ज्यामितीय पैटर्न पर बनाया जाता है। आप इसे वियर रानी-महारानी से कम नहीं लगेंगी।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.