
सावन मास के शुक्ल पक्ष यानी 17 अगस्त को नागपंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। यूपी में इस फेस्टिव को गुड़िया के नाम से भी जानते हैं। इस खास दिन घर की महिलाएं और लड़कियां सजती हैं और झूला झूलती हैं। आप इस दिन ग्लोइंग और कोरियन चमकदार स्किन पाने के लिए चेहरो को खास तरह से साफ कर सकती हैं। इसके लिए आपको पार्लर जाने की जरूरत भी नहीं है।
कोरियन ग्लो पाना बिल्कुल भी कठिन नहीं है। आप किचन के कुछ इंग्रीडिएंट्स की मदद ले सकते हैं। बारीक पिसे ओट्स में पानी मिलाकर हल्का पेस्ट बनाएं। इसे अब गीले फेस में बिना रगड़े 10 मिनट लगाकर धो लें। यह ड्राई और बिना शाइन वाली स्किन को शूदिंग महसूस करा सकता है।
ताजे एलोवेरा के पौधे से आप आसानी से जेल निकाल सकती हैं। अब इस जेल को चेहरे पर 10–15 मिनट लगाकर धो सकती हैं। यह त्वचा को ठंडक भी देता है और साथ हाइड्रेशन भी मिलता है। अगर हफ्ते में 2 बार भी फेस में एलोवेरा जैल लगाएंगी, तो चेहरा कोरियन स्किन की तरह चमक उठेगा।
और पढ़ें: 15 अगस्त के स्कूल प्रोग्राम में बच्चों का डांस होगा सुपरहिट, गाने के हिसाब से चुनें ये ड्रेस
शुद्ध शहद की पतली परत स्किन में लगाने से न सिर्फ चेहरे में चमक आती है बल्कि हाइड्रेशन भी मिलता है। अगर आपको फेस में पिंपल हैं, तो शहद में थोड़ा हल्दी मिलाकर लगा सकती हैं। शहद में नमी बनाए रखने वाले गुण होता हैं, इसलिए यह त्वचा सूखने नहीं देता है और कोरियन स्किन की तरह ग्लो बमाए रखता है।
अगर फेस्टिवल में फेस का ग्लो बढ़ाना चाहती हैं, तो आपको बाहर निकलते समय खास सावधानी भी रखनी पड़ेगी। आप SPF 30+ sunscreen का इस्तेमाल रोजाना जरूर करें। ऐसा करने से स्किन टैनिंग नहीं होगी। साथ ही रोजाना स्किन क्लींजर की मदद से चेहरे को साफ रखें।
और पढ़ें: Paan Shape Gold Tops: 1 ग्राम सोने में चाहिए स्टाइलिश टॉप्स? देखें पान शेप पर मॉडर्न पैटर्न
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.