
कपड़े चाहे जितने अच्छे हो लेकिन फुटवियर खूबसूरत नहीं है तो सारा लुक बेकार हो जाता है। आजकल वैसे भी गर्मी का मौसम है, जूते पहनने पर पसीना आता है, नॉर्मल स्लीपर पहनकर ऑफिस जा नहीं सकते, ऐसे में कौन सी फुटवियर चुनें, सबसे बड़ी परेशानी लेडीज के लिए यही रहती है। अगर आप भी फॉर्मल सैंडल्स की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है, जहां हम लेकर आएं 2026 का लेटेस्ट ट्रेंड, जिसे केवल ऑफिस में नहीं बल्कि कैजुअल ड्रेस पर भी पेयर किया जा सकता है। यहां देखें, 1000रु. में ऑल इन वन फुट वियर की पूरी इन्फॉर्मेशन।
मिनिमल ट्रेंड हर जगह छाया हुआ है। न्यूड शेड और इंट्रीकेट कट आउट्स पर वेज सैंडल खूबसूरत लगती है। ये केवल ऑफिस वियर नहीं बल्कि हर अटायर पर मैच होने वाली फुटवियर का सबसे वर्सेटाइल ऑप्शन है। पेस्टल कलर्स सूट, चिनकारी कुर्तियों, हाई वेस्ट जींस और मैक्सी ड्रेसेस पर ये खूब जंचती है। आप इसे 500-800रु. तक खरीद सकती हैं।
पैरों को बंधा हुआ दिखाने के साथ बेसिक हील्स की चाहत है तो आप अल्ट्र-मॉडर्न डिजाइन पर आने वाली ग्लैडीएटर सैंडल चुनें, जो कंफर्ट और स्टाइल दोनों देगी। इसे आप ऑफिस वियर के अलावा, इंडो वेस्टर्न, एंकल लेंथ जींस या शॉर्ट ड्रेसेस संग वियर कर बोल्ड-चिक लुक पा सकती हैं।
ये भी पढ़ें- गोल्ड बास्केट हूप डिजाइन, 2GM से वेडिंग स्टाइल तक 7 फैंसी पीस
इस फुटवियर की खासियत थिक सोल और वाइड स्ट्रैप है। अगर आप स्ट्रीट स्टाइल चिक लुक पसंद करती हैं तो विकल्प बनाएं। यह वाइड लेग ट्राउजर्स, क्रॉफ्ट जींस, कैजुअल को-आर्ड सेट के साथ एफर्टेलस क्लास देती है।
ये भी पढ़ें- Metal Churi DIY: मेटल चूड़ियों से कंगन कैसे बनाएं ? 100रु. रॉयल आइडिया
न्यूड-ऑफ वाइट शेड पर म्यूल हील की बात निराली है। ववन-लेस टेक्चर, स्क्वायर टो डिजाइन के साथ ये बहुत कंफर्टेबल और मिनिमल वाइब देती है। आप उन महिलाओं में से हैं जो लुक से ज्यादा आराम पर ध्यान देती हैं तो इसे विकल्प बनाएं। इसे क्रॉप्ट लिनन ट्राउजर्स, कैजुअल डे आउटिफट, जींस, पैंट और डेनिम स्कर्ट संग टीमअप कर सकती हैं।
क्लासिक टैन ब्राउन सैंडल की खासयित इंटरलॉकिंग वर्क होता है। साथ में क्रिस-क्रॉस स्ट्रप्स विद एंकल बबल अर्दी-विटेंज लगता है। अगर आप पैरों को अच्छी ग्रिप देते हुए पॉलिश्ड दिखाना चाहती हैं जो इसे खरीदें, बाजार और ऑनलाइन 800-1000रु. तक ये मिल जाएगी। आप इसे वाइब्रेंट कलर जंपसूट, ए लाइन स्कर्ट्स और फॉर्मल ट्राउर्स संग वियर करें।
यह ब्लॉक हील्स मेश वर्क पर है, जो शीक और सोफिस्टिकेटेड लुक देता है। साथ में स्लिंगबैक स्ट्रैप और मॉडर्न सोल फॉर्मल, इनविंग वियर के लिए परफेक्ट च्वाइस बनाते हैं। इसे आप बॉडीकॉन ड्रेस, पैंट-सूट या ट्रेंडी ऑफिस आउटफिट संग रीक्रिएट कर होसाना लुक पा सकती हैं।
सूट-साड़ी हो या फिर ऑफिर ट्राउजर, ये सैंडल क्लासिक लोफर लुद देती है। इसमें मैटेलिक बकल संग साइट कट आउट्स हैं जो पैरों को हाइलाइट करते हुए एकदम बोहो-शीक लुक देते हैं। इसका क्लोज्ड टो डिजाइन डेली वियर से पार्टी के लिए कंफर्टेबल ऑफ्शन है। आप इसे लॉन्ग मैक्सी स्कर्ट्स, हाई लेंथ पैंट और ओवरसाइज्ड शर्ट संग वियर करें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.