
ट्रैवल डेस्क। 2024 जल्द ही समाप्त होने वाला है। हर कोई कामना कर रहा है कि आगामी वर्ष खुशियां और खुशहाली से भरा है। अगर इस साल को पीछे मुड़कर देखें तो दुनिया में कहीं युद्ध छिड़ा तो कहीं तख्तापलट हुआ। हालांकि भारत ने कई जगह अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं टूरिज्म के लिहाज से सबसे बड़ी पहचान लक्षद्वीप को मिली। जब पीएम मोदी ने लक्षद्वीप की सुंदर तस्वीरें शेयर की और उसकी गूंज मालदीव तक सुनाई दी। बात इतनी बढ़ी की कई भारतीयों ने मालदीव का पैकेज कैंसिल कर लक्षद्वीप को अपनी पहली पसंद बनाया,जिसका नतीजा रहा साल के अंत लक्षद्वीप देश के सबसे पॉपुलर हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर उभरा। अगर आप भी लक्षद्वीप जानने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को विजिट करना बिल्कुल भी न भूलें।
अगत्ती द्वीप लक्षद्वीप के सबसे पॉपुलर बीच है। यह अपना शानदार रिजॉर्ट के लिए प्रसिद्ध है। लाइफ से ब्रेक लेकर पार्टनर संग क्वालिटी टाइम बिताना है तो अगत्ती द्वीप आ सकते हैं। यहां पर आपको स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, और कयाकिंग जैसे कई सुविधाएं मिल जायेंगी।
लक्षद्वीप की राजधानी कवर्ती अपने साफ-सुथरे बीच और वॉटर एक्टिविटीज के लिए जानी जाती है। अगर कवर्ती आते हैं तो वर्ती लैगून और मरीन एक्वेरियम देखना न भूलें। यह बीच फैमिली ट्रिप और हनीमून के लिए परफेक्ट है।
बंगाराम द्वीप को स्वर्ग का टुकड़ा कहता है। यहां पर सुबह से शाम तक शांत माहौल मिलता है। यहां आने पर सनबाथंग, अंडरवॉटर फिशिंग और बीच वॉक करना बिल्कुल न भूलें।
लक्षद्वीप का यह द्वीप अपनी मालदीव जैसी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां का लाइटहाउस और नाइट ट्रेडिशनल का मजा पर्यटक जरूर लेते हैं।
कल्पेनी अपने हरे-भरे तटीय इलाकों और साफ समुद्र के लिए प्रसिद्ध है। यह जगह कयाकिंग और कैनोइंग के लिए जानी जाती है।
यह जगह सादगी और नेचुरल ब्यूटी के लिए जानी जाती है। अगर आप पहाड़-पेड़ों के साथ समंदर निहारना चाहते हैं तो चित्तलताप्पा आ सकते हैं। इस द्वीप पर आपको छोटे-छोटे गावों के साथ खूब सारे नारियल के पेड़ मिलेंगे।
यह द्वीप एडवेंचर लवर्स के लिए जन्नत से कम नहीं है। यहां पर आप एक से बढ़कर एक वॉटर एक्टिविटीज का मजा उठा सकते हैं। पानी के नीचे की दुनिया देखने के लिए स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग जरूर करें।
ये भी पढ़ें- छोटा शहर, बड़ा दिल ! ऐसी जगह जिसने वेटिकन सिटी को छोड़ा पीछे
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.