
ट्रैवल डेस्क। घूमने के लिए दुनिया में एक से बढ़कर जगहें हैं। कहते हैं अगर किसी ने घूमने की ठान ली तो उसकी जिंदगी खत्म हो जायेगी लेकिन प्लेसेस की कमी नहीं पड़ेगी लेकिन क्या आप दुनिया की सबसे छोटे शहर के बारे में जानते हैं। जहां केवल 50 लोग रहते हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं विश्व के सबसे छोटे शहर हुम की जो क्रोएशिया में स्थित है। ये जगह जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही वीरान भी। यहां पर रहने वालों की संख्या दिन पर दिन कम होती जा रही है।
ये भी पढ़ें- Year Ender: 2024 में 10 वीजा फ्री देश बनें पहली पसंद, यहां देखें लिस्ट
जानें दुनिया का सबसे छोटे के बारे में
क्रोएशिया स्थित हुम शहर की लंबई 100 मीटर और चौड़ाई 30 मीटर है। यह शायद भारत की किसी गली से भी छोटा है। लेकिन यह छोटा सा शहर अपनी खूबसूरती और इतिहास के लिए मशहूर है। क्रोएशिया के इस्त्रियन प्रायद्वीप में बसे इस शहर का इतिहास 11वीं सदी से जुड़ा है। यह शहर प्राचीन पत्थर की दीवारों से घिरा है। खास बात है कि इस शहर पर सड़के कंक्रीट की नहीं बल्कि पत्थर है। यहां पर कई इमारतें स्थित हैं। जिनमें सबसे प्रमुख व्हाइट स्टोन टॉवर और सेंट जेरोम चर्च है।
खूबसूरती की मूर्ति हुम
दुनिया का सबसे छोटा शहर हुम में एक कब्रिस्तान, दो चर्च, एक छोटा सा रेस्टोरेंट (जिसे हुमस्का कोनोबा कहा जाता है), और कुछ आवासीय इमारतें हैं। वहीं, खासियत की बात तकें तो यहां पर मिस्टलेटो नाम का एक पौधा पाया जाता है। जिसका इस्तेमाल घर में ब्रांडी बनाने के लिए किया जाता है। यहां पर कोई भी पार्टी और फंक्शन घर पर बनी ब्रांडी बिना अदूरा रहता है। साथ ही यहां पर ट्रफल डिशेस खूब खाई जाती है। अगर आप वेन-नॉनवेज से हटकर कुछ खाना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं। अगर आप भी हम पहुंचना चाहते हैं तो यहां बुजेट और रोविंज जैसे शहरों से सीधे पहुंचा जा सकता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.