Visa on arrival countries for indians: 2024 में बिना वीज़ा के घूमना चाहते हैं? जानिए भारतीयों के लिए वीज़ा-फ्री देशों की पूरी लिस्ट! थाईलैंड, भूटान, नेपाल, मॉरिशस और कई अन्य देशों में बिना वीज़ा के एंट्री। अभी प्लान करें अपना सफर!

ट्रैवल डेस्क। क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक कई बड़े फेस्टिवल आने वाले हैं। ऐसे में अगर आप भारतीय टूरिस्ट होकर दुनिया घूमना चाहते हैं तो ये अब आपके लिए और भी ज्यादा आसान हो गया है। दरअसल, हम आपको 2024 के उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां भारतीय सैलानियों की एंट्री वीजा फ्री है। यहां पर बिना किसी डर और वीजा की टेंशन बिना घूम सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1) थाईलैंड

नंबर वन पर नाइट कल्चर के लिए फेमस थाईलैंड का नाम है। ये देश अपने खूबसूरत बीच, शानदार संस्कृति और स्वादिष्ट खाने के लिए प्रसिद्ध है। भारतीय यहां 60 दिनों तक बिना वीजा के रह सकते हैं, जिसे लोकल इमिग्रेशन ऑफिस से 30 दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है।

2) भूटान

हिमालय की गोद में बसा भूटान स्वर्ग कहा जाता है। ये बहुत सुंदर देश है। अगर आप नेचर लवर हैं तो भूटान जा सकते हैं। यहां पर भारतीय बिना वीजा के 14 दिनों तक रह सकते हैं।

3) नेपाल

माउंट एवरेस्ट और कंचनजंगा जैसे पहाड़ों का घर नेपाल अंडररेटेड डेस्टिनेशन है। ये देश चारों तरफ से हिमालय से घिरा हुआ है। यहां पर आपको प्राचीन इतिहास से जुड़े कई मंदिर मिल जायेंगे। नेपाल जाने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है।

4) मॉरिशस

मॉरिशस अपने रीफ, बीच और झीलों के लिए प्रसिद्ध है। भारतीय 90 दिनों तक बिना वीजा के इस द्वीप देश में छुट्टियां मना सकते हैं। मॉरिशस के लोग हिंदी भाषा में भी बात करते हैं।

5) मलेशिया

मलेशिया की खूबसूरत बीच और व्यस्त शहर इसे खास बनाते हैं। भारतीय यहां 30 दिनों तक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। मलेशिया एक इस्लामिक कंट्री है बावजूद इसके ये भारतीयों की टॉप डेस्टिनेशन में शामिल है।

6) केन्या

केन्या, जिसे "हजार पहाड़ियों की भूमि" कहा जाता है। अपनी वाइल्डलाइफ और 50 से अधिक नेशनल पार्क्स के लिए प्रसिद्ध है। भारतीय बिना वीजा के 90 दिनों तक यहां रह सकते हैं।

7) ईरान

ईरान अपनी समृद्ध संस्कृति और इतिहास के लिए जाना जाता है। भारतीय यहां 15 दिनों तक बिना वीजा के घूम सकते हैं।हालांकि इस्लामिक देश होने के कारण खासकर महिलाओं को इस जगह के नियमों का पालन करना जरूरी है।

8) अंगोला

अफ्रीका का यह देश अपने विविध प्राकृतिक दृश्यों के लिए जाना जाता है। भारतीय यहां बिना वीजा के 30 दिनों तक रह सकते हैं। यहां पर आप वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का मजा उठा सकते हैं।

9) बारबाडोस

कैरेबियन का यह द्वीप देश अपने त्योहारों और सुंदर बीच के लिए मशहूर है। भारतीय 90 दिनों तक बिना वीजा के यहां छुट्टियां मना सकते हैं। अगर आप कुछ डिफरेंट कल्चर और ट्रेडिशन देखना चाहते हैं तो बारबाडोस जा सकते हैं।

10) डोमिनिका

यह देश अपने गर्म पानी के झरनों और हरे-भरे जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। भारतीय बिना वीजा के यहां 180 दिनों तक रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें- New Year 2025: बिना जेब ढीली किए घूमें थाईलैंड, देखें न्यू ईयर का बेस्ट प्लान