Thailand Travel Budget: 2025 में थाईलैंड घूमने का प्लान? कम बजट में थाईलैंड के खूबसूरत नज़ारों का मज़ा लें! जानिए बैंकॉक, चियांग माई, को समुई जैसे बजट-फ्रेंडली डेस्टिनेशन्स और टिप्स। वीज़ा-फ्री एंट्री के साथ, थाईलैंड आपका इंतज़ार कर रहा है! 

ट्रैवल डेस्क। 2025 की शुरुआत होने वाली है। फ्रेंड के साथ थाईलैंड हर कोई जाना चाहता है लेकिन बजट अलाऊ नहीं करता है। अगर आप भी उन्हीं में से हैं। तो अब बिल्कुल बेफिक्र हो जाइए। दरअसल, आज हम आपको कम पैसों में थाईलैंड घूमने का प्लान बताएंगे। ये जगह अफने ट्रॉपिकल बीच, रॉयल पैलेस और एतिहासिक धरोहरों के लिए जानी जाती है। यहां पर कई बौद्ध मंदिर भी स्थित है। भारतीय टूरिस्टों के लिए ये जगह और भी खास हो जाती है क्योंकि यहां पर 60 दिनों तक वीजा-फ्री एंट्री मिलती है। यहां का दौरा करना न केवल आसान है बल्कि किफायती भी है। आइए जानते हैं थाईलैंड की कुछ ऐसी बजट फ्रेंडली जगहों के बारे में, जो आपके 2025 के सफर को यादगार बनाएंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1) थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक

नाइट कल्चर के लिए मशहूर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक संस्कृति और मॉर्डनिटी का अनूठा संगम है। यहां पर आप ग्रैंड प्लेस से लेकर वाट अरुण और फ्लोटिंग मार्केट जरूर जाये। बैंकॉक में सस्ते स्ट्रीट फूड से स्टे तब बहुत सस्ता है। जो इसे घूमने के लिहाज से परपेक्ट जगह बनाता है।

2) चियांग माई

थाईलैंड स्थित चियांग माई पहाड़ों के बीच में स्थित है। ये भीड़भाड वाली जगहों से शांत शहर है। जहां पर आप एतिहासिक मंदिरों के साथ नाइट लाइफ का मजा उठा सकते हैं। इसे नेचर रिजवर्स भी कहा जाता है। वहीं, डोई सुथेप मंदिर और हाथी सेंक्चुरी जैसी जगहों पर फ्री में या कम पैसों में देख सकते हैं। वहीं, यहां पर रहने का खर्चा भी कम होगा।

3) को समुई

अगर आप खूबसूरत समंदर बीच और साफ नीले पानी का मजा लेना चाहते हैं, तो को समुई जरूर जाएं। यह जगह अफॉर्डेबल रिजॉर्ट्स और शांत माहौल के लिए जानी जाती है। यहां के नाइट मार्केट्स, मंदिरों और वॉटर स्पोर्ट्स जैसे कयाकिंग और स्नॉर्कलिंग दुनियाभर में प्रसिद्ध है। अगर आप पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं यहां आ सकते हैं।

4) फी फी आइलैंड्स

फी फी आइलैंड्स थाईलैंड के सबसे पॉपुलर डेस्टिनेशन्स में से एक हैं। अपने खूबसूरत बीचों और ऊंची चट्टानों के लिए जानी जाने वाली यह जगह थोड़ी महंगी हो सकती है, लेकिन आप यहां बजट फ्रेंडली रहने के ऑप्शन भी तलाश सकते हैं।

5) क्राबी

क्राबी में आप चूना पत्थर की चट्टानों, सुंदर समुद्र तटों और साफ पानी के लाजवाब नजारे देख सकते हैं। यह थाईलैंड के महंगे बीच डेस्टिनेशन्स का एक अफॉर्डेबल ऑप्शन है। यहां पर आप रॉक क्लाइम्बिंग के साछ आइलैंड हॉपिंग का मजा ले सकते हैं। यह जगह नेचर और एडवेंचर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं।

ये भी पढ़ें- Christmas 2024: क्रिसमस पर चिकन या चावल का दलिया? जानें दुनिया के अजब-गजब रिवाज